Gwalior Crime News: ग्वालियर में युवती को शादी से पहले जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Gwalior Crime News: ग्वालियर में पड़ोसी युवक ने 11 मार्च को शादी होने वाली युवती को गोली मारने और एसिड फेंकने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. हिंदूवादी संगठनों ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gwalior Crime News: ग्वालियर में युवती को शादी से पहले जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

Gwalior Crime News: ग्वालियर शहर में एक युवती को पड़ोसी युवक द्वारा धमकाने (Gwalior Threat Case) का गंभीर मामला सामने आया है. युवक ने घर में घुसकर युवती को चेतावनी दी कि यदि उसने बयान नहीं बदला तो वह शादी के दिन स्टेज पर गोली (Shooting Threat at Wedding) मार देगा और चेहरा एसिड (Acid Attack Threat to Young Woman) से जला देगा. घटना के बाद शहर में आक्रोश बढ़ गया और हिंदूवादी संगठनों (Hinduist Organization Protest) ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया.

Gwalior Crime News: हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन

घर में घुसकर दी धमकी, पहले भी कर चुका था मारपीट

घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इलाके की है. जानकारी के अनुसार अंजली नामक युवती ने पड़ोसी समीर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. दो वर्ष पहले युवती ने आरोपी पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का केस दर्ज कराया था, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है. पुलिस के मुताबिक बीती 3 मार्च को जब युवती घर पर थी, तभी आरोपी उसके घर में दाखिल हुआ और केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. उसने बयान न बदलने पर विवाह स्थल पर युवक को गोली मारने और एसिड फेंकने की धमकी दी.

युवती की 11 मार्च को शादी, परिवार सहमा

युवती की शादी 11 मार्च को होने वाली है. ऐसे समय में धमकी मिलने से पूरा परिवार डरा हुआ है. परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गिरवाई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपी के खिलाफ कठोर धाराओं में कार्रवाई की गई है.

हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

घटना के विरोध में राष्ट्रीय सनातन सेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि युवती को बार‑बार धमकियाँ मिल रही थीं. आरोपी शादी में जानलेवा हमला करने की चेतावनी दे रहा था. कोर्ट केस में दबाव डालने के लिए एसिड अटैक तक की धमकी दी गई. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरोपी पर कड़ी और ठोस कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Advertisement

पुलिस का बयान; गिरफ्तारी हो चुकी, आगे जांच जारी

पुलिस ने कहा कि युवती की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है और युवती तथा उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Crime News: सतना में प्रेमी की प्रताड़ना से युवती ने काटी नस; अस्पताल में हंगामा, पुलिस का एक्शन

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP का बर्लिन में डंका; पचमढ़ी ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट हासिल करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बना

यह भी पढ़ें : MP में कलेक्टर्स पर गिरेगी गाज; CM मोहन यादव की दो टूक, ऑफिस समय पर नहीं पहुंचे तो 6 दिन की वर्किंग

Advertisement

यह भी पढ़ें : International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट