विज्ञापन

Gwalior: पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर लूट-डकैती का केस दर्ज, CCTV फुटेज डिलीट होने पर कोर्ट का सख्त एक्शन, जानें मामला

Gwalior News: सुनवाई के दौरान कोर्ट ने थाटीपुर थाने के CCTV फुटेज मांगे, तो पुलिस फुटेज नहीं दे पायी. जिस पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल, तत्कालीन थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय सिंह सिकरवार और हवलदार संतोष वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए

Gwalior: पूर्व SP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर लूट-डकैती का केस दर्ज, CCTV फुटेज डिलीट होने पर कोर्ट का सख्त एक्शन, जानें मामला

Gwalior Police Corruption Case: ग्वालियर की विशेष सत्र अदालत ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश चंदेल, तत्कालीन थाटीपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय सिंह सिकरवार और हवलदार संतोष वर्मा के खिलाफ लूट, डकैती सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं. साथ ही कोर्ट ने सभी आरोपियों को 22 जून 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया है. विशेष न्यायाधीश सुनील दंडोतिया ने डकैती मामलों की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. 

30 लाख की अवैध वसूली का आरोप

यह मामला साल 2023 का है. शिकायतकर्ता अनूप राणा ने कोर्ट में आरोप लगाया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके परिवार से करीब 30 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई. कोर्ट में यह मामला पिछले दो साल से सुनवाई में था, जिस पर सोमवार को आदेश सुनाया गया. दरअसल, शिकायतकर्ता पक्ष के मुताबिक, वर्ष 2023 में थाटीपुर थाना पुलिस ने लेनदेन के एक विवाद के मामले में एफआईआर दर्ज की थी. इसमें अनूप राणा, चन्द्र लेखा और भानु प्रताप को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में विक्रम के माध्यम से उसके भाई अनूप राणा और चंद्र लेखा का राजीनामा हो रहा था. आरोप है कि राजीनामे की भनक जांच अधिकारी अजय सिंह सिकरवार को लग गई, तो उन्होंने दबाव बनाकर विक्रम के जरिए लिए अनूप राणा से 5 लाख 80 हजार रुपये लिए और बाद में और पैसों की मांग करने लगी.

'मांग पूरी नहीं होने पर एनकाउंटर की  धमकी दी'

कोर्ट में दायर की गई याचिका के अनुसार, तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह के इशारे पर हवलदार संतोष वर्मा ने तीनों आरोपियों को थाना बुलाया और बनाकर अनूप राणा के घर से 9 लाख 50 हजार रुपये लिए और मामले से जुड़ी महिला आरोपी चंद्रलेखा जैन के घर से 15 लाख रुपये लिए. इसके बा दहवलदार ने 6 लाख रुपये खुद के लिए और फरियादी के लिए 30 लाख रुपये और देने की मांग की... इतना ही नहीं मांग पूरी नहीं करने पर एनकाउंटर की  धमकी दी. 

CCTV फुटेज फुटेज डिलीट होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

अनूप राणा ने जब तत्कालीन SP राजेश चंदेल से इसकी लिखित शिकायत की, तो कार्रवाई करने के बजाय मामला दोबारा थाटीपुर थाने भेज दिया. आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने अनूप राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि जमानत मिलने के बाद शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया... वहीं सुनवाई के दौरान कोर्ट ने थाटीपुर थाने के CCTV फुटेज मांगे. इस पर पुलिस की ओर से कहा गया कि फुटेज डिलीट हो चुके हैं. कोर्ट ने इस जवाब पर सख्त नाराजगी जताई और मामले में संज्ञान लेते हुए तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल, तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ यादव, IO अजय सिंह सिकरवार और साइबर सेल के कांस्टेबल संतोष वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए...

ये भी पढ़ें: मुंबई के बाद छत्तीसगढ़ में तरबूज खाने से एक मासूम की मौत की आशंका, 3 बच्चे बीमार; बासी Watermelon से हो जाएं सावधान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close