विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2025

Gwalior Fake license: नकली लाइसेंस फर्जीवाड़ा उजागर, बंदूक लाइसेंस के नाम पर ठगी, जांच में जुटी पुलिस, 4 लोग हिरासत में

Gwalior Fake Gun License Fraud: ग्वालियर में फर्जी बंदूक और पिस्टल का लाइसेंस बनाने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ. गैंग ने लाइसेंस के नाम पर लोगों से 1 से 5 लाख रुपये तक की ठगी की. 

Gwalior Fake license: नकली लाइसेंस फर्जीवाड़ा उजागर, बंदूक लाइसेंस के नाम पर ठगी, जांच में जुटी पुलिस, 4 लोग हिरासत में

Fake pistol-gun license: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उजागर हुए पिस्टल के नकली लाइसेंस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं. इसमें तीन लोग वे हैं जिनके नाम से लाइसेंस बने हैं, जबकि एक दलाल हैं. पुलिस पूछताछ के जरिये पूरे गिरोह तक पहुंचने के प्रयास कर रही हैं, ताकि इस गैंग का भंडाफोड़ हो सके. साथ ही ये पता लगाया जा सके कि इनके द्वारा प्रदेश में ऐसे कितने फर्जी लाइसेंस बनाकर लोगों को ठगा गया है.

 ग्वालियर में फर्जी बंदूक-पिस्टल लाइसेंस फर्जीवाड़ा का उजागर

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने शस्त्र लाइसेंस जारी करने सख्ती की तो ठगों ने नकली लाइसेंस बनाने लगे. दरअसल, ग्वालियर शहर में फर्जी बंदूक और पिस्टल का लाइसेंस बनाने का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ. गैंग ने लाइसेंस के नाम पर लोगों से ठगी की और बंदूक लाइसेंस के नाम पर 1 से 5 लाख रुपये तक की ठगी की गई. इस लाइसेंस पर लगे एडीएम के सील, साइन, यूनिक आईडी सभी फर्जी हैं. 

लाइसेंस के नाम पर ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लाइसेंस के मोह में इन लोगों ने जमीन बेचकर लाइसेंस बनाने के लिए रुपये दिए थे. अभी तक तीन युवकों से लाइसेंस के नाम ठगी हुई है, लेकिन ऐसे अनेक मामले खुलने की उम्मीद हैं.

4 लोग पुलिस हिरासत में

वहीं लाइसेंस फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद ADM ने जांच के आदेश दिए हैं और चारों संदिग्ध को ग्वालियर की यूनिवर्सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़े: 8-10 मामलों से डर गए? अपराध को लिंग के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए, सोनम-मुस्कान मामलों पर बोलीं जया किशोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com