विज्ञापन
This Article is From May 16, 2025

100 ईंटों के चक्कर में चली गोली, स्कूल संचालक ने की ठेकेदार की हत्या, इलाके में तनाव

MP News: ग्वालियर में एक स्कूल संचालक ने ईंट भट्टा ठेकेदार की हत्या कर दी, क्योंकि ठेकेदार ने 100 ईंटों के पैसे मांगे थे. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने चक्काजाम कर दिया.

100 ईंटों के चक्कर में चली गोली, स्कूल संचालक ने की ठेकेदार की हत्या, इलाके में तनाव
गोली चलने के बाद इलाके में तनाव
ndtv

Gwalior Crime: ग्वालियर में महज सौ ईंट के पैसे मांगने पर एक स्कूल संचालक ने ईंट भट्टा ठेकेदार को गोली मार दी. इससे ठेकेदार की मौत हो गई. हत्या के बाद यहां तनाव कायम हो गया. गुस्साए लोगो ने चक्कजाम कर दिया. देर रात कड़ी मशक्क़त के बाद पुलिस जाम को खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा सकी. 

घटना महाराजपूरा थाना इलाके के शताब्दीपुरम मे बीती देर रात को हुई. स्कूल संचालक ब्रजेन्द्र के यहां ईंट कारोबारी छतरपाल लोधी ने ईंट सप्लाई की थी. दोनों के बीच सौ ईंट कम होने को लेकर विवाद हुआ. रात मे छतरपाल पैसे लेने पहुंचा. ब्रजेन्द्र ने कहा कि ट्रॉली मे सौ डेढ़ सौ ईंट टूटी-फूटी थी उसके पैसे नहीं दूंगा. जबकि छतरपाल का कहना था कि उसने इसके बदले अतिरिक्त इंटे दे दी हैं. 

स्कूल संचालक ने चलाई गोली

पैसे को लेकर हुए विवाद मे स्कूल संचालक ने गोली चला दी. ठेकेदार जान बचाकर भागा भी लेकिन बच नही पाया और उसे गोली लग गई जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि मौके पर दो और लोग भी थे जिन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की.

इलाके में दहशत

घटना के बाद इलाके मे तनाव और दहशत हो गई. लोगों ने शव को रोड पर रखकर चक्कजाम किया. सूचना पाकर एसपी सहित सहित सभी आला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे और कई घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद लोगों को समझा बुझाकऱ जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. तड़के आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है.

ये भी पढ़ें- मंत्री शाह को सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई जमकर फटकार, FIR पर रोक लगाने से किया इनकार, कल होगी सुनवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com