साइबर ठग निकला इंस्टाग्राम वाला दोस्त, 8 महीने की दोस्ती में शादीशुदा महिला ने गंवाए लाखों रुपए!

Cyber Fraud: मामला नाका चंद्रबदनी क्षेत्र का है. साइबर ठगी की शिकार हुई दूध कारोबारी की पत्नी ने थाने में दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि ठगों ने उसे डॉलर में कमाई का झांसा दिया था और बड़ी कमाई के चक्कर में उनके झांसे में आई पीड़िता 8 महीने में 4.55 लाख रुपए गंवा दिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MARRIED WOMAN LOSES LAKHS DUE TO INSTAGRAM FRIENDSHIP

Cyber Crime: ग्वालियर जिले की एक शादीशुदा महिला ने साइबर अपराधियों के सब्जबाग में फंसकर लाखों रुपए गंवा दिए. रविवार को दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ठगों ने डॉलर में कमाई का सब्जबाग दिखाकर झांसे में लिया और 8 महीने में अलग-अलग खातों में करीब 5 लाख रुपए उससे जमा करवाए और फिर जान से मारने की धमकी देने लगे.

मामला नाका चंद्रबदनी क्षेत्र का है. साइबर ठगी की शिकार हुई दूध कारोबारी की पत्नी ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि ठगों ने उसे डॉलर में बड़ी कमाई का झांसा दिया था और बड़ी कमाई के चक्कर में उनके झांसे में आई पीड़िता 8 महीने में 4.55 लाख रुपए गंवा दिए. 

ये भी पढ़ें-घर की अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, दुष्कर्म फिर मर्डर...आखिरकार पकड़ा गया सीरियल किलर

साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से संपर्क किया

रिपोर्ट के मुताबिक साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से संपर्क किया और डॉलर में बड़ी कमाई झांसा देकर पीड़िता से 8 महीने में 4.55 लाख जमा करवाए. हैरानी की बात यह है कि पीड़िता के साथ पिछले 8 महीने से यह ठगी चल रही थी. पीड़िता के मुताबिक ठगों ने जून 2025 से अब तक उससे अपने विभिन्न खातों में पैसा डलवाते रहे थे. 

लाखों रुपए गंवाने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ 

पीड़िता ने बताया कि उसको खुद के ठगे जाने का एहसास तब हुआ जब वह अपने लाखों रुपए गंवा चुकी थी. पीड़िता ने साइबर क्राइम की हेल्पलाइन 1930 पर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-लाइनमैन हर माह वसूलता था 200 रुपए, ग्रामीणों के उड़े होश जब 3 साल बाद घर पहुंचा 19 लाख रुपए का बकाया बिल

Advertisement
8 महीने की इंस्टाग्राम दोस्ती में साइबर ठगों ने लाखों रुपए जिस खाते में महिला से ट्रांसफर करवाए थे. पुलिस अब उन खातों की डिटेल के लिए बैंकों की मदद ले रही है. पुलिस ठगों की धरपकड़ के लिए इंस्टाग्राम से भी मदद ले रही है, जहां ठगों ने महिला को चंगुल में फंसाया था. 

ठगों ने महिला के पति और बेटों की हत्या करने की धमकी दी

पूरे मामले पर एडिशनल एसपी ग्वालियर जय राज कुबेर ने बताया कि महिला की इंस्टाग्राम के जरिए साइबर ठगों से जान पहचान हुई थी. साइबर ठगों ने महिला को लाखों रुपए देने का झांसा दिया और महिला उनकी बातों में आ गई और लाखों रुपए उन्हें ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. ठग महिला के पति और बेटों की हत्या करने की धमकी दी थी.

ये भी पढ़ें-Success Story: बिना कोचिंग अकेले दम पर IPS बनीं सिमाला प्रसाद ने Real और Reel दोनों किरदारों में दिखाया अपना दमखम!

Advertisement