ग्वालियर में आरक्षक ने गोली मारकर सुसाइड किया: ड्यूटी के दौरान राइफल गर्दन में सटाकर टिगर दबाया

Gwalior Constable Commits Suicide: ग्वालियर में आरक्षक ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आरक्षक ने यह कदम उस वक्त उठाया जब क्वार्टर गार्ड के रूप में तैनात था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Gwalior SAF jawan commits suicide: मध्य प्रदेश के ग्वालियर मे विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की सेकेंड बटालियन मुख्यालय में पदस्थ आरक्षक ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Constable Commits Suicide) कर ली. आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम तब उठाया जब वह हेडक्वार्टर पर क्वार्टर गार्ड के रूप में तैनात था. आरक्षक का नाम कुलदीप अनुरागी बताया जा रहा है.

क्वाटर गार्ड की ड्यूटी पर था आरक्षक

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह चार बजे के आसपास हुई. कुलदीप की क्वाटर गार्ड ड्यूटी थी और वह बन्दूक के साथ पहरे पर था. सुबह चार बजे अचानक कम्पनी के बाकी साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर पहुंचे, लेकिन गेट पर मंजर देखकर सबके होश उड़ गए. कुलदीप खून से लथपथ पड़ा था. उसने अपनी सरकारी राइफल को अपने गले से सटाकर गोली मारी. 

Advertisement

कान में इयर फोन लगाए हुए था आरक्षक

साथी जवानों ने तत्काल इस घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरक्षक की मौत हो गई थी. पुलिस अफसरों ने बताया कि आरक्षक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये खुदकुशी का मामला लग रहा है. आरक्षक कुलदीप ने अपने कानों में इयर फोन लगाए हुए थे. कम्पू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Board Result 2026: इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 29 अप्रैल को होंगे जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

ये भी पढ़ें: Success Story: 9वीं क्लास की छात्रा हिमांशी ने हासिल की बड़ी सफलता, ISRO के प्रतिष्ठित प्रोग्राम में हुआ चयन, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान
 

Advertisement
Topics mentioned in this article