विज्ञापन

भोला सिकरवार हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी पकड़ा गया; ग्वालियर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ससुराल से ऐसे दबोचा

Bhola Sikwarwar Murder Case Gwalior: ग्वालियर के भोला सिकरवार हत्याकांड में फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार। हजीरा थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई. यहां पढ़िए पूरी खबर विस्तार से.

भोला सिकरवार हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी पकड़ा गया; ग्वालियर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ससुराल से ऐसे दबोचा
ग्वालियर भोला सिकरवार हत्याकांड का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Gwalior Murder Case: ग्वालियर के बहुचर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड (Bhola Sikwarwar Murder Case) में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था. आखिरकार थाना हजीरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने डबरा क्षेत्र में दबिश देकर उसे धर दबोचा. इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

2 जून 2025 को हुई थी गोली मारकर हत्या

गौरतलब है कि 2 जून 2025 को हजीरा थाना क्षेत्र में भोला उर्फ हेमराज सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की थी. कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन मुख्य आरोपी शिवा उर्फ ब्रजेश सिंह राजावत घटना के बाद से फरार चल रहा था.

Gwalior Bhola Sikwarwar Murder Case: भोला सिकरवार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Gwalior Bhola Sikwarwar Murder Case: भोला सिकरवार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पर घोषित था 10 हजार का इनाम

लगातार फरारी और गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने शिवा उर्फ ब्रजेश सिंह राजावत पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ है और वहीं से गतिविधियां संचालित कर रहा है.

मुखबिर की सूचना पर ससुराल से गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) विदिता डागर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) सुमन गुर्जर के मार्गदर्शन में सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक जितेंद्र सिंह तोमर और क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित शर्मा की टीम ने कार्रवाई की. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आरोपी की ससुराल बड़ी अकबई, पिछोर पहुंची और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में अपराध कबूला, हथियार की तलाश

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में भी उससे जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिससे अब मामले का पूरा खुलासा हो गया है.

यह भी पढ़ें : ग्वालियर में TI ने शादी का झांसा देकर विधवा से रेप किया; गर्भवती होने के बाद FIR, फरार आरोपी अब PHQ अटैच

यह भी पढ़ें : कटनी में शराब पीने से रोकने पर झड़प; वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी को SP ने हटाया

यह भी पढ़ें : Ambedkar Jayanti 2026: बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; CM मोहन यादव होंगे शामिल

यह भी पढ़ें : Ambedkar Jayanti 2026: ऐसा था बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन, पढ़िए उनके प्रेरणादायी विचार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close