गुना में कपल पर हमला: जंगल में घसीटकर लूटपाट, युवती से रेप का प्रयास, 5 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के गुना में मंदिर से लौट रहे जोड़े पर बदमाशों ने हमला कर दिया. जंगल में ले जाकर मारपीट, लूटपाट और युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
guna mp crime news couple attacked looted attempted 5 arrested.

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बदमाशों द्वारा एक युवक-युवती को रोककर जंगल में घसीटने, मारपीट, लूटपाट और युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है.

यह वारदात गुरुवार  रात गादेर गांव के पास घटी. पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि पीड़ित युवक-युवती मोटरसाइकिल से मंदिर से लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने उन्हें जबरन रोक लिया.

Advertisement

महिला से किया दुष्‍कर्म का प्रयास 

बदमाश दोनों को पास के जंगल में ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई और मोबाइल, बटुआ व अन्य कीमती सामान लूट लिया गया. इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सतर्क व्यक्ति ने तुरंत पुलिस गश्ती दल को सूचना दे दी. पुलिस गाड़ी का सायरन सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे दुष्कर्म की वारदात होने से बच गई.

जबलपुर को बड़ी सौगात: मेट्रोपॉलिटन सिटी, रानी दुर्गावती जू और AIIMS जैसी यूनिवर्सिटी बनेगी

एसआइटी का गठन किया गया 

धरनावदा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने 5 आरोपियों- बबलू बंजारा (23), छोटू बंजारा (28), सरदार बंजारा (30), महेंद्र बंजारा (20) और दिनेश बंजारा (28) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया गया है.

136 भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने पार्टी से क्‍यों दिया इस्‍तीफा, राजनांदगांव में सियासी हलचल तेज

Topics mentioned in this article