विज्ञापन

गुना: अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे CM मोहन, अदाणी समूह के निवेश से बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र

गुना: अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे CM मोहन, अदाणी समूह के निवेश से बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र गुना को बड़ी सौगात

गुना: अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे CM मोहन, अदाणी समूह के निवेश से बनेगा औद्योगिक विकास का नया केंद्र

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार, 10 मई को गुना को विकास की बड़ी सौगात देंगे. सीएम यादव जिले में औद्योगिक विकास, अधोसंरचनात्मक सुदृढ़ीकरण और रोजगार सृजन को नई गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन व लोकार्पण करेंगे. सीएम मोहन यादव 1059 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाली अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे. साथ ही लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के 144 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन व लोकार्पण करेंगे. इन विकास कार्यों से जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा.

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का आज होगा शिलान्यास

अदाणी सीमेंट व अंबुजा सीमेंट के अंतर्गत स्थापित होने वाले गुना सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट (2×2 MTPA) का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह 10 मई 2026 को दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दशहरा मैदान, गुना में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अदाणी समूह के प्रणव अदाणी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

जिले में मिलेगें रोजगार के अवसर

अंबुजा कांक्रीट नार्थ प्रा.लि., अदाणी ग्रुप द्वारा गुना के मावन में 32 हैक्टेयर भूमि पर स्थापित की जाने वाली यह सीमेंट प्रोजेक्ट जिले के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. परियोजना की उत्पादन क्षमता 2×2 मिलियन टन प्रतिवर्ष होगी. यह यूनिट गुना शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर स्थापित की जा रही है. सीमेंट प्रोजेक्ट के प्रारंभ होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे. लगभग 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. साथ ही शासन को प्रतिवर्ष लगभग 160 करोड़ रुपये के जीएसटी राजस्व की प्राप्ति होने की संभावना है.

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

प्रस्तावित परियोजना से न केवल औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि परिवहन, व्यापार, सेवा एवं अन्य सहायक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे गुना जिले की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी.

इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री व गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Mother's Day: जान जोखिम में डालकर रोके 500 बाल विवाह, 200 बच्चों को बाल मजदूरी से कराया मुक्त, आरक्षक ज्योति तिवारी की प्रेरणादायक कहानी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close