MP News: एमपी में महिला बाल विकास विभाग के बाबू की पीट-पीटकर हत्या, इसलिए वारदात को दिया गया अंजाम

Bhind Murder News: बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे शराब कम पड़ने पर मृतक अपने दोस्तों के साथ अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक के घर पहुंचे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आल मोहम्मद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई. आरोप है कि मारपीट के बाद साथी मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Murder in Bhind: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ बाबू ऑल मोहम्मद कुरैशी का शव रानी के ताल इलाके में मिला. परिजनों ने मृतक के साथ गए दोस्तों पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, शारदा टॉकीज के पास रहने वाले आल मोहम्मद कुरैशी रात अपने दोस्त छोटू भारद्वाज के साथ शराब पार्टी के लिए रानी के ताल स्थित एक मकान पर गए थे. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे शराब कम पड़ने पर मृतक अपने दोस्तों के साथ अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक के घर पहुंचे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आल मोहम्मद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई. आरोप है कि मारपीट के बाद साथी मौके से फरार हो गए.

बेटे ने किया था देर रात फोन

बताया जा रहा है कि देर रात मृतक के बेटे अयान ने अपने पिता को फोन लगाया था. फोन छोटू भारद्वाज ने उठाया और सुबह आने की बात कहकर फोन काट दिया. इसके बाद सुबह रानी के ताल के पास शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया.

शरीर पर मिले चोट के निशान

पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मारपीट की आशंका और गहरा गई है. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

उधारी के लेनदेन को लेकर विवाद की आशंका

परिजनों ने आरोप लगाया है कि दोस्त छोटू भारद्वाज के साथ उधारी और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment Scam: 6 लाख में खरीदी थी रेलवे की नौकरी, ऐसे किया था खेला

कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले को हत्या मानकर जांच की जा रही है और पुलिस हर पहलू से पड़ताल में जुटी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  DA Hike MP: मध्‍य प्रदेश में 58% हुआ महंगाई भत्ता, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा, सरकार ने द‍िया होली का तोहफा

Topics mentioned in this article