विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2025

हॉस्टल के बाहर से युवती का अपहरण, जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए बदमाश

Girl Kidnap in Mandla: मंडला जिले में एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दी है और पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है.

हॉस्टल के बाहर से युवती का अपहरण, जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए बदमाश
फोटो क्रेडिट- मेटा एआई

Madhya Pradesh Hindi News: मंडला जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया. बदमाश युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दी है और पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है.

युवती के भाई ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर दो युवकों के बीच एक युवती बैठी हुई है. यह वीडियो बाइक के पीछे चल रहे एक अन्य बाइक सवार युवक ने बनाया और बाद में युवती के परिजनों को दिया. पुलिस ने वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

कंप्यूटर की ले रही थी ट्रेनिंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवती स्किल कंप्यूटर सेंटर कटरा के हॉस्टल में रहकर ट्रेनिंग ले रही थी. इसी दौरान उसे किसी का फोन आया, जिसके बाद वह अपनी एक सहेली के साथ हॉस्टल से बाहर निकली थी. इस दौरान हॉस्टल के बाहर दो लड़के बाइक पर इंतजार कर रहे थे.

कुछ देर उन सभी के बीच बातचीत हुई, फिर अचानक उन लड़कों ने युवती को जबरन बाइक पर बिठाया और मौके से फरार हो गए. युवती के साथ मौजूद उसकी सहेली ने तुरंत इस घटना की जानकारी सेंटर संचालक को दी. जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवती को घंसौर के कहानी गांव के नजदीक देखा गया है. फिलहाल, कोतवाली पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- शादी की खुशियों में छाया मातम, खाना खाने के बाद परिवार के चार लोगों की मौत; दो बुजुर्ग महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com