विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2025

Geeta Jayanti 2025: गीता पाठ प्रतियोगिता; MP में गीता महोत्सव को लेकर CM मोहन ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश

Geeta Jayanti 2025: मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गीता पाठ कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की. 1 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर मध्यप्रदेश में सभी विकास खंडों, जिला मुख्यालयों, संभागीय मुख्यालयों पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का पाठ किया जा रहा है.

Geeta Jayanti 2025: गीता पाठ प्रतियोगिता; MP में गीता महोत्सव को लेकर CM मोहन ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश
Geeta Jayanti 2025: गीता पाठ प्रतियोगिता; MP में गीता महोत्सव को लेकर CM मोहन ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश

Geeta Jayanti 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगामी 1 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर राज्य में हो रहे कार्यक्रमों की तैयारी की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभ्युदय मध्य प्रदेश (गवर्नेंस एंड ग्रोथ समिट) निवेश से रोजगार (अटल संकल्प उज्जवल मध्य प्रदेश ) के अंतर्गत 25 दिसंबर को ग्वालियर में हो रहे कार्यक्रम के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गीता महोत्सव के संबंध में मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर्स और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की. बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

सीएम ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव ने कहा है कि 1 दिसंबर गीता जयंती पर गीता महोत्सव के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों में जन सामान्य की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए. श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न अध्यायों की संस्कृत और हिंदी में, स्कूल कॉलेज के साथ-साथ जन सामान्य को प्रतियां उपलब्ध करवाकर, गीता पर केंद्रित क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं. गीता ज्ञान के प्रसार से जन सामान्य की विचार प्रक्रिया और मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव होगा.

श्रीमद्भगवतगीता ऑन लाइन ज्ञान प्रतियोगिता में प्रवृष्ठि 28 नवम्बर तक www.geetamahotsav.com पर होगी. जिसमें तीन श्रेणियों में भागीदारी की जा सकती है. सभी श्रेणियों के लिए पृथक -पृथक पुरस्कारों का प्रावधान भी किया गया है. यह पुरस्कार 26 जनवरी 2026 को दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स, को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और गीता पाठ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें.

गीता पाठ के कार्यक्रमों में होगी व्यापक सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने गीता पाठ कार्यक्रम की तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की. 1 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर मध्यप्रदेश में सभी विकास खंडों, जिला मुख्यालयों, संभागीय मुख्यालयों पर श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का पाठ किया जा रहा है. जन सामान्य द्वारा युगावतार भगवान श्रीकृष्ण के मानव कल्याण के संदेश को आत्मसात किए जाने के उद्देश्य को इस गीता पाठ से सफल बनाया जा सकता है. वीर भारत न्यास द्वारा गीता पाठ के साथ-साथ गीता प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है. जिसमें प्रदेश के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें : WPL Auction 2026: मेगा ऑक्शन में ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा का जलवा; ऐसा है इस प्लेयर का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें : Jyotiba Phule Punyatithi: फुले सिर्फ एक विचारक नहीं, सबसे बड़े क्रांतिकारियों में से एक थे; जानिए उनका जीवन

यह भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन से लेकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे तक, ग्वालियर के बड़े प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन पर सिंधिया की नजर

यह भी पढ़ें : Success Story: संजू देवी बनीं विश्व कप की मोस्ट वेल्युबल प्लेयर; जानिए कबड्डी विश्व कप में भारत का खिताबी सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com