रईसजादा प्रेमी निकला चोर, गर्लफ्रेंड को घुमाने चुराई मालिक की कार, दिलवाले पहुंच गए जेल 

भोपाल में गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए खुद को रईस बताने वाले प्रेमी ने अपने मालिक की ही कार चुरा ली. कार रास्ते में खराब हो गई, जिसमें धक्का लगाते समय पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़ लिया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
friendship day bhopal lover steals car to impress girlfriend .

भोपाल: फ्रेंडशिप-डे पर प्रेमिका को कार में घुमाने का वादा करना एक प्रेमी को भारी पड़ गया. भोपाल की बागसेवनिया थाना पुलिस ने प्रेमी युवक और उसके दोस्‍त को चोरी की कार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. 

खुद को बताया था रईसजादा, झूठी शान में कर बैठा चोरी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील मेहरा ने अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए खुद को बहुत अमीर बताया था. उसने खुद के पास आलीशान घर, जमीन और कई कारें होने का झूठा दावा किया था. पूर्व में वह प्रेमिका की मां के जन्मदिन पर उसे किराए की कार से घुमाने ले गया था. हालांकि, जब प्रेमिका ने अपने जन्मदिन पर उसकी 'खुद की कार' में घूमने और केक काटने की जिद की, तो आरोपी अपने ही झूठ के जाल में फंस गया. प्रेमिका के बढ़ते दबाव के बाद उसने अपने ही मालिक की कार चुराने की साजिश रच डाली.

Advertisement

Success Story: मां ने गहने बेचे, पिता ने सुने ताने, बेटी यामिनी मौर्य ने रच दिया इतिहास

बीच रास्ते कार ने दिया धोखा, पुलिस ने दबोचा

सुनील अपने दोस्त शिवम मेहरा के साथ कार चोरी करने गया और वारदात को अंजाम भी दे दिया, लेकिन रास्ते में किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया. चुराई हुई कार बीच सड़क पर अचानक बंद हो गई. दोनों आरोपी जब कार को धक्का मारकर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे, तभी रात में गश्त कर रही बागसेवनिया पुलिस की टीम वहां पहुंच गई. संदेह होने पर जब पुलिस ने पूछताछ की, तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया.

जबलपुर को बड़ी सौगात: मेट्रोपॉलिटन सिटी, रानी दुर्गावती जू और AIIMS जैसी यूनिवर्सिटी बनेगी

कई गाड़ियों की डुप्लीकेट चाबियां बरामद

बागसेवनिया थाना प्रभारी (TI) अमित सोनी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से कई अन्य लग्जरी गाड़ियों की डुप्लीकेट चाबियां भी बरामद की गई हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अपने पुराने मालिकों की गाड़ियां चुराने के लिए पहले से ही डुप्लीकेट चाबियां बनवा रखी थीं. फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. मामले में अग्रिम पूछताछ जारी है.