सीएम के स्वागत मंच के पास फायर शॉट से हादसा, दस घायल, तीन को इंदौर किया रैफर

Ujjain Hadsa: रंगपंचमी पर्व पर रविवार को प्रशासन ने श्रीकृष्ण सुदामा रंगोत्सव का आयोजन किया था. कार्यक्रम में सीएम यादव के शामिल होने पर उनके स्वागत के लिए संतराम सिंधी कालोनी चौराहे पर मंच बनाया गया था. यहां सीएम स्वागत चल ही रहा था कि मंच से मात्र कुछ फिट दूरी पर किसी ने फायर शॉट चला दिया. जिससे हुए धमाके के कारण धुआं फैलने और आग की चपेट में लोगों के आने से अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया था. यहां संतराम सिंधी कालोनी में सीएम यादव के स्वागत के दौरान मंच के पास आतिशबाजी से दस लोग घायल हुए, जिनमें से तीन को इंदौर रेफर कर दिया गया है. घटना के कारण भगदड़ भी हो गई थी. मामले में नीलगंगा पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

 दरअसल, रंगपंचमी पर्व पर रविवार को प्रशासन ने श्रीकृष्ण सुदामा रंगोत्सव का आयोजन किया था. कार्यक्रम में सीएम यादव के शामिल होने पर उनके स्वागत के लिए संतराम सिंधी कालोनी चौराहे पर मंच बनाया गया था. यहां सीएम स्वागत चल ही रहा था कि मंच से मात्र कुछ फिट दूरी पर किसी ने फायर शॉट चला दिया. जिससे हुए धमाके के कारण धुआं फैलने और आग की चपेट में लोगों के आने से अफरा-तफरी मच गई. घटना में दस लोग झुलस गए. मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी.

भाजपा नेता भी हुए थे घायल

आतिशबाजी से आग की चपेट में आने से वहां खड़े महावीर बाग निवासी आशीष धौलपुरे, फजलपुरा निवासी रघुवीर सिंह गोयल, अवन्तिपुरा के राजेंद्र भाटिया, वसंत विहार के देवेंद्र चौहान, जमालपूरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र आंजना, महालक्ष्मी नगर के जितेंद्र क़ीर, प्रशांत यादव, गोपाल जाट सहित दो अन्य घायल हो गए थे. इनमें से सात को तीन बत्ती चौराहा के पास  स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, तीन को अधिक चोंट आने के कारण इंदौर रैफर करना पड़ा. 

यह भी पढ़ें- MP News: प्रसव के दौरान अस्पताल के टेबल से गिरी गर्भवती, मृत बच्चे को दिया जन्म

इधर, सीएम के कार्यक्रम के बाद कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ की जानकारी ली. वहीं, मामले में नीलगंगा पुलिस ने धारा 18 ए तथा 118 (1) के रहत कायमी की है. पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज से फायर शॉट जलाने वाले की तलाश कर रहे है. आरोपी को तलाश कर कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में फिर शराब घोटाले की गूंज,  भूपेश बघेल ने वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

Topics mentioned in this article