जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी आग, दमकल ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर बुझाई

मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर-6 की साइडिंग साइट पर खड़े ICF निरीक्षण कोच के ऊपर से धुआं निकलते देखा. तुरंत दमकल और रेलवे कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जबलपुर स्टेशन पर निरीक्षण कोच में लगी आग.
NDTV

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर तब अफरा-तफरी की स्थिति हो गई, जब रेलवे प्लेटफार्म नंबर-6 के साइडिंग साइट में खड़ा निरीक्षण कोच में आग लग गई. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच गई और रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर आग को बुझाया.

रेल अधिकारी अज्ञात कारणों से लगी आग की जांच कर रहे हैं. अच्छी बात यह थी कि यह कोच यात्री वाला नहीं था.

Advertisement

डीआरएम कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे आईसीएफ कोच (ICF Coach) के ऊपर से धुआं निकलता देखा तो तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और थोड़ी देर बाद बुझ गई. आग लगने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है और जांच जारी है. गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- भारी बारिश से MP के कई जिलों में बाढ़, 100 से ज्यादा लोगों को बचाया; IMD ने वर्षा को लेकर जारी किया ताजा अपडेट