Indore Land Encroachment: इंदौर में बहुचर्चित जमीन पर कब्जा मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई. इस मामले में अभिनेत्री रेमन कक्कड़ ने शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि जमीन भाइयों की साझा संपत्ति है और उसमें हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था.
शिकायत के मुताबिक, लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए आरोपियों ने दबाव बनाने की कोशिश की. यहां तक कि आरोपी पर पीड़िता को फोन पर धमकाने के भी आरोप लगे हैं. पीड़ित पक्ष को जब कब्जे की कोशिश की जानकारी मिली तो तुरंत डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा रुकवाया.
शुरुआत में दर्ज नहीं हुई थी FIR
हालांकि, शुरुआती स्तर पर मामला दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन जब यह शिकायत मुख्य सचिव तक पहुंची, तब जाकर पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज की गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- भोजशाला मामले में आज से नियमित सुनवाई, हाईकोर्ट में ASI की रिपोर्ट पर भी होगी जिरह, सर्वे का वीडियो चलेगा