विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2026

इंदौर में अभिनेत्री रेमन कक्कड़ 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, शराब कारोबारी पर FIR दर्ज

300 करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जे के आरोप में शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. यह मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां शिकायत के बाद देर रात कार्रवाई हुई.

इंदौर में अभिनेत्री रेमन कक्कड़ 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, शराब कारोबारी पर FIR दर्ज

Indore Land Encroachment: इंदौर में बहुचर्चित जमीन पर कब्जा मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की कीमती जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई. इस मामले में अभिनेत्री रेमन कक्कड़ ने शिकायत की थी. बताया जा रहा है कि जमीन भाइयों की साझा संपत्ति है और उसमें हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था.

शिकायत के मुताबिक, लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्थित अभिनेत्री रेमन कक्कड़ की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए आरोपियों ने दबाव बनाने की कोशिश की. यहां तक कि आरोपी पर पीड़िता को फोन पर धमकाने के भी आरोप लगे हैं. पीड़ित पक्ष को जब कब्जे की कोशिश की जानकारी मिली तो तुरंत डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जा रुकवाया.

शुरुआत में दर्ज नहीं हुई थी FIR

हालांकि, शुरुआती स्तर पर मामला दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन जब यह शिकायत मुख्य सचिव तक पहुंची, तब जाकर पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज की गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- भोजशाला मामले में आज से नियमित सुनवाई, हाईकोर्ट में ASI की रिपोर्ट पर भी होगी जिरह, सर्वे का वीडियो चलेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com