“सुनो मिस्टर कलेक्टर...”  कहने के बाद तीन नेताओं के खिलाफ दर्ज हो गई FIR, अब आगे क्या ?

Bhind News : संजीव श्रीवास्तव को “सुनो मिस्टर कलेक्टर”  कहना तीन नेताओं को भारी पड़ गया. FIR दर्ज हो गई है. अब देखना होगा कि विरोध कर रहे दलों के नेताओं और संगठन का अगला कदम क्या होगा?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दामोदर यादव, सतेन्द्र विद्रोही और सौरभ त्रिवेदी के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली.

मध्य प्रदेश के भिंड में हमेशा आम लोगों पर अपने तीखे तेवर रखने और भय व्याप्त करने बाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को “सुनो मिस्टर कलेक्टर” कहना तीन नेताओ को भारी पड़ गया. इन नेताओ ने लहचूरा गांव के किसानों की करोड़ो रुपये की जमीन हड़पने के विरोध में आजाद समाज पार्टी के नेताओ ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को अपशब्द भी कहे थे, जिसको लेकर कलेक्टर के आदेश से पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है.

दरअसल, दिसंबर 2024 के महीने में मालनपुर क्षेत्र के लहचूरा गांव के किसानों की 133 बीघा जमीन षड्यंत्र पूर्वक कॉलोनाइजर को बेचने पर जमकर विवाद हुआ था. कॉलोनाइजर और किसानों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी, जिसमे एक युवक की मौत हुई थी, जिसमें एक घायल भी हुआ था.

Advertisement

"सुनो मिस्टर कलेक्टर! ऐसी नालायकी करोगे तो..." भिंड 'लहचूरा कांड' को लेकर इन संगठनों ने खोला मोर्चा

इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

साथ ही कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल भी गलत बताया, जिसको लेकर कलेक्टर के कहने पर एसडीएम अखिलेश शर्मा ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायती आवेदन दिया. जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों पदाधिकारी दामोदर यादव, सतेन्द्र विद्रोही और सौरभ त्रिवेदी के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही प्रदर्शन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी कर षड्यंत्र पूर्वक कॉलोनाइजर को बेचने का आरोप कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर लगा था. जिसको लेकर 12 जून को भिंड कलेक्ट्रेट परिसर में आजाद समाज पार्टी द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया.

लेकिन इस दौरान नेता दामोदर यादव और सतेन्द्र विद्रोही ने भड़काऊ भाषण देते हुए कलेक्टर को धमकाया. यादव ने कहा "सुनो मिस्टर कलेक्टर, कहते हो तुम्हें आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की जरूरत नहीं... दोबारा ऐसा बोला तो तुम्हें प्रदेश के कोने में बैठा देंगे, जहां तुम्हारी हालत खराब हो जाएगी." प्रदर्शन में यादव ने आरोप लगाया कि किसानों की जमीनों पर साजिशन कब्जा किया जा रहा है और इसमें प्रशासनिक अफसरों के साथ बड़े नेताओं की मिलीभगत है. उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की जमीनें लौटा दो, वरना प्रदेशभर में आंदोलन होगा."

ये भी पढ़ें- Anti Naxal Operation : बालाघाट में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की सूचना- सूत्र

Advertisement

ये भी पढ़ें- NEET Result 2025 Top 10 List: नीट यूजी के टॉप 10 में कौन? कितने मिले अंक; यहां देखें लिस्ट


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.