विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

Anti Naxal Operation : बालाघाट में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, मुठभेड़ में तीन महिला और एक पुरुष नक्सली हुए ढेर

मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षाबलों ने बड़े नक्सली ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. इस कार्रवाई में करीब आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. 

Anti Naxal Operation : बालाघाट में बड़ा नक्सल ऑपरेशन, मुठभेड़ में तीन महिला और एक पुरुष नक्सली हुए ढेर

Naxal Operation In Balaghat : मध्य प्रदेश के बालाघाट में बड़े नक्सल ऑपरेशन की जानकारी आ रही है. बड़े पैमाने पर हथियार बरामद से लेकर करीब आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है. संख्या बढ़ भी सकती है. एमपी हॉक फोर्स का ऑपरेशन चल रहा है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. 

बता दें,रूप झार थाना, उकवा चौकी पचामा दादर के जंगल में यह ऑपरेशन चल रहा है. हालांकि, इस मामले को लेकर NDTV ने संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की पर संपर्क नहीं हो सका. लेकिन मुठभेड़ की जानकारी सामने आने के कुछ घंटे बाद ADG पंकज श्रीवास्तव ने इस मामले पर बड़ा अपडेट दिया है.

मुठभेड़  में 4 नक्सली ढेर हुए हैं- ADG पंकज श्रीवास्तव

ADG पंकज श्रीवास्तव ने इस मामले पर आधिकारिक जानकारी दी है. बालाघाट नक्सली मुठभेड़ मामले में उन्होंने कहा कि
अब तक कुल 4 नक्सली ढेर हुए हैं. 3 महिला 1 पुरुष नकस्ली की मारे जाने की पुष्टी की है. नक्सलियों के पास से 1 ग्रेनेड लॉन्चर 1 SLR और खाने- पीने के समान थे. जिसे बरामद कर लिया गया है. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन अभी जारी...

सीएम डॉ.मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवाद को लेकर की गई कार्रवाई पर सुरक्षाबलों के जवानों को बधाई दी है. X पर सीएम ने लिखते हैं, "पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के अभियान में प्रदेश ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है. एक पुरुष व तीन महिला सशस्त्र नक्सलियों को पचामादादर एवं कटेझिरिया के जंगल में हॉकफोर्स, जिला बल एवं सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में मार गिराया गया.  नक्सलियों से ग्रेनेड लान्चर, SLR राइफल, दो .315 बोर राइफल एवं अन्य शस्त्र व सामग्री भी बरामद हुई है. सर्चिंग अभी जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान लगे हुए हैं. हमारे अदम्य साहसी जवानों और प्रदेश के वरिष्ठ  पुलिस अधिकारियों को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई".

ये भी पढ़ें- Sonam-Raj Pics: चेहरे पर खुशी, होठों पर मुस्कान... सोनम और राज की एक और तस्वीर आई सामने

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, 3 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com