विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

भोपाल में FIITJEE कोचिंग सेंटर सील, मालिक डीके गोयल को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची पुलिस

देशभर में FIITJEE कोचिंग सेंटर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब भोपाल में पैरेंट्स के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने न सिर्फ FIITJEE कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है बल्कि संस्थान के मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित कर दी है.

भोपाल में FIITJEE कोचिंग सेंटर सील, मालिक डीके गोयल को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची पुलिस

FIITJEE कोचिंग सेंटर के संचालक डीके गोयल के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है. मंगलवार को भोपाल में न सिर्फ FIITJEE कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया बल्कि डीके गोयल की गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस ने अलग-अलग टीमें भी गठित कर दीं. खुद भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि गोयल की गिरफ्तारी के लिए तीन स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. इनमें से एक टीम को दिल्ली भेजा गया है. सभी टीमें FIITJEE के मालिक के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है. कमिश्नर ने बताया कि पुलिस गोयल के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं और उसके ठिकानों की सघनता से तलाशी ली जा रही है. 

बता दें कि भोपाल के एमपी नगर थाने में फिटजी कोचिंग के मालिक समेत 4 लोगों पर FIR हुई है. इन सबके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. ये मामला कोचिंग स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के द्वारा दर्ज कराया गया है.

एक जानकारी के अनुसार भोपाल में FIITJEE कोचिंग सेंटर में 700 से ज्यादा बच्चे पढ़ते थे. एक स्टूडेंट से कोचिंग सेंटर वाले बतौर फीस 2 से 6 लाख रुपये तक लेते हैं. इस लिहाज से अकेले भोपाल में लोगों के 15 करोड़ से अधिक की रकम फंस गई है. इसके अलावा बच्चों के भविष्य पर जो सवाल उठा है वो अलग है.

इससे पहले मंगलवार को दिन में पैरेंट्स ने FIITJEE कोचिंग सेंटर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि पुलिस संस्थान के मालिक डीके गोयल को जल्द गिरफ्तार करें और उनके बैंक अकाउंट को सीज करके छात्रों के पैसे लौटाए. पैरेंट्स ने कोचिंग सेंटर के खिलाफ सख्त गाइडलाइन भी बनाने की मांग की. दूसरी तरफ भोपाल में फिट्जी के सेंटर हेड ने एक पत्र जारी कर कहा है कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है. पैरेंट्स अपनी रकम दिल्ली सेंटर से मांगे. इससे पहले पैरेंट्स ने शनिवार को भी फिट्जी कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें: MP Top 10 Today News : शिकंजे में सौरभ शर्मा और चेतन, मुश्किल में मसूद ! महाकाल की नगरी में हुआ बुलडोज़र एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com