Fake Officer: युवक खुद को CRPF का डीआईजी बताकर घूम रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाल दी हेकड़ी

Fake Officer Arrested: देवास के बस स्टैंड क्षेत्र में लाल बत्ती लगी एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी. संदिग्ध वाहन को देखकर पुलिस को शक हुआ और मौके पर पहुंचकर जांच की गई. इस दौरान कार में बैठे युवक ने खुद को CRPF का डीआईजी बताते हुए अपना नाम सौरभ राणा, निवासी भोपाल बताया. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसकी सच्चाई सामने आ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
युवक खुद को CRPF का डीआईजी बताकर घूम रहा था, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
AI Generated

Fake Officer Arrested in Dewas: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas)में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद को CRPF का डीआईजी बताकर घूम रहा था. कोतवाली पुलिस (MP Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड क्षेत्र में लाल बत्ती लगी एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी. संदिग्ध वाहन को देखकर पुलिस को शक हुआ और मौके पर पहुंचकर जांच की गई. इस दौरान कार में बैठे युवक ने खुद को CRPF का डीआईजी बताते हुए अपना नाम सौरभ राणा, निवासी भोपाल बताया. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसकी सच्चाई सामने आ गई.

Advertisement

फर्जी पहचान पत्र की मदद से दिखा रहा था धौंस

जांच में पता चला कि युवक डीआईजी नहीं है और उसके पास मौजूद पहचान पत्र भी फर्जी है. इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली थाने ले आई. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने डीआईजी बनकर कहीं ठगी या अन्य आपराधिक गतिविधियां तो नहीं की है. साथ ही, उसके साथ मौजूद ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ेंः पटना-पुणे एक्सप्रेस में कथित मानव तस्करी मामले ने लिया नया मोड़,  'पढ़ाई करने मदरसे जा रहे थे बच्चे'

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 318, 319 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पहले भी चार से पांच बार देवास आ चुका है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ेंः रायपुर में नकली पनीर को लेकर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग ने की बड़ी छापामार कार्रवाई, 560 किलो माल जब्त