विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

Doda Smuggling: बिना नंबर की गाड़ी से कर रहे थे अवैध कारोबार, 200 किलो डोडाचूरा पुलिस ने किया जब्त

Doda Chura Smuggling: नीमच पुलिस ने बिना नंबर की गाड़ी को जब्त किया है. इसके अंदर से 200 किलो अवैध डोडाचूरा कारोबार का भी खुलासा हुआ है. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते है.

Doda Smuggling: बिना नंबर की गाड़ी से कर रहे थे अवैध कारोबार, 200 किलो डोडाचूरा पुलिस ने किया जब्त
Neemuch Police: 200 किलो डोडाचूरा पर पुलिस का एक्शन

Doda Smuggling in MP: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच (Neemuch) जिले की नयागांव पुलिस चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार से 200 किलो अवैध मादक पदार्थ, डोडाचूरा (Doda Chura Action) जब्त किया है. इस मामले में कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, 5 जून की सुबह पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार में डोडाचूरा भरकर ले जाया जा रहा है. कार को दीपक कुमावत चला रहा है. उसके साथ राहुल पिता कुमावत बैठा है. दोनों रेवास देवड़ा, जिला मंदसौर के रहने वाले हैं. सूचना पर नयागांव के निम्बाहेड़ा-नीमच फोरलेन हाईवे पर रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी की.

नीमच पुलिस ने जब्त किया 200 किलो अवैध डोडाचूरा

नीमच पुलिस ने जब्त किया 200 किलो अवैध डोडाचूरा

नाकाबंदी के दौरान मिली सफलता

पुलिस की नाकाबंदी देखकर कार चालक ने वाहन मोड़ लिया और इंदिरा कॉलोनी होते हुए रेलवे अंडरब्रिज की ओर भागा. पुलिस के पीछा करने पर आरोपी कार को कच्चे रास्ते पर छोड़कर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में भाग गए. कार की तलाशी में 200 किलो डोडाचूरा और एक वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया. एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. दोनों आरोपियों पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

नीमच पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नीमच पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें :- NIA: छत्तीसगढ़ में सैन्यकर्मी की हत्या के मामले में माओवादी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, जानिए क्या है मामला?

मंदसौर से गिरफ्तार हुए आरोपी

फरार आरोपियों की तलाश में टीमें बनाई गईं. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राहुल मंदसौर में है. टीम ने उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में राहुल ने बताया कि डोडाचूरा नरेंद्र उर्फ लखन पिता पुरुषोत्तम राठौर ने दिया था. नरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है. फरार आरोपी दीपक कुमावत की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें :- MP पुलिस आरक्षक भर्ती में बड़ा घोटाला, अब SIT जांच; देखिए शिवपुरी का फर्जीवाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com