विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2024

दुष्कर्म का आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार, गांव छोड़ भागने की थी तैयारी; भभूत में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को दिया था अंजाम

Rapist Dhongi Baba arrested: दुष्कर्म का आरोपी ढोंगी बाबा को पुलिस ने सीहोर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी गांव छोड़कर उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी कर रहा था.                                

दुष्कर्म का आरोपी ढोंगी बाबा गिरफ्तार, गांव छोड़ भागने की थी तैयारी; भभूत में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को दिया था अंजाम

Sehore Crime News: दुष्कर्म का आरोपी ढोंगी बाबा (Rapist Dhongi Baba arrested) को सीहोर (Sehore) से गिरफ्तार कर लिया गया है. वो गांव छोड़कर उत्तर प्रदेश फरार होने की तैयारी कर रहा था. अंधविश्वास में आकर पीड़िता ढोंगी बाबा के जाल में फंसी गई थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बाबा ने परिवार का दुख दूर करने का झांसा देकर पीड़िता को पूजा करनेके लिए गांव के बाहर बुलाया और भबूत के बहाने  नशीला पदार्थ दे दिया. वहीं बेहोश होने के बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

अंधविश्वास में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता

जानकारी के मुताबिक, 7 जुलाई को 24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसके पिता को एक महीने पहले करंट लग गया था. घर में भी अन्य समस्या चल रही थी. इसी बीच चार दिन पहले सोनखड़ी के रहने वाले मंगल मेहरा बाबा मेरे घर पिता को देखने आये, जो कि पहले से पिता की उनसे जान पहचान थी. बाबा ने पिता को देखकर बोला कि मैं तुम्हारे लिए पूजा करके कुछ दूंगा तो तुम अच्छे हो जाओगे.

आरोपी बाबा ने पूजा के बहाने पीड़िता को बुलाया घर

वहीं 6 जुलाई को पीड़िता मंगल बाबा के घर सोनखेड़ी गई, जहां बाबा ने पूजा करने के लिए सामग्री की सूची बनाकर दी. जिसके बाद 7 जुलाई की सुबह पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ पूजा कराने के लिए सामग्री लेकर बाबा के घर गई, जहां बाबा ने उनके घर पूजा की और फिर कुछ देर बाद बाबा ने कहा कि यहां तो पूजा खण्डित हो गई है. हम गांव के बाहर काकड़ पर चलते हैं. जिसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ अतरालिया रोड पर स्थित बड़ी पुलिया के पास काकड़ पर पहुंच गई, जहां मंगल बाबा भी आया.

काकड़ पर पूजा करने के पहले मंगल बाबा ने पीड़िता के भाई से कहा कि तुम रोड पर चले जाओ. कोई आये तो आवाज दे देना,  नहीं तो पूजा खण्डित हो जाएगी और तुम दो घंटे बाद आ जाना. जिसके बाद पीड़िता का छोटा भाई वहां से दूर रोड पर चला गया.

भभूत में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया घटना को अंजाम

उसके बाद बाबा ने पूजा की सामग्री बिछाकर पूजा शुरू कर दी और पीड़िता से कहा कि दो तीन लोग और आने वाले हैं, उनकी भी पूजा की सामग्री रखी हुई है. तुम्हारी पूजा करने के दो दिन बाद उनकी पूजा भी करनी है.  कुछ देर पूजा करने के बाद बाबा ने पीड़िता को भबूत दी और थोड़ा सा जल दिया, जिसे खाने के बाद वो बेहोश हो गई. करीब दो घंटे बाद दोपहर 3 बजे वहां पीड़िता का भाई आया, जिसने देखा कि बाबा उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा है. वहीं भाई को देखकर आरोपी बाबा वहां से भाग गया. हालांकि उस दौरान पीड़िता बेहोश थी.

पीड़िता और उसके भाई के शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 64 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. इसके लिए थाना प्रभारी भैरूंदा घनश्याम दांगी ने एक टीम गठित की. वहीं तलाशी के बाद आरोपी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

ये भी पढ़े: भोपाल की 'लाइफ लाइन' पर फिर लगा ब्रेक: 149 बसों के पहिए थमे, यात्री हुए परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com