धार में चलती बस से उठा धुआं: यात्रियों में मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Dhar Bus Smoke: बस से धुआं उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे घबराकर सीटें छोड़ दीं और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. हालांकि स्थिति बिगड़ती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोका.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP Bus Smoke: धार जिले के पीथमपुर के नजदीक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सनावद-बड़वाह-खंडवा रूट पर चल रही यात्री बस (MP11ZD5177) में अचानक धुआं उठने लगा. चलते वाहन में अचानक धुआं भरते ही यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, महाले बस क्रमांक MP11ZD5177 अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी.इसी दौरान बस के अंदर अचानक जलने जैसी तेज गंध आने लगी और देखते ही देखते धुआं फैलने लगा.बस में बैठे यात्रियों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत चालक को बस रोकने के लिए कहा. यह बस पीथमपुर से खंडवा जा रही थी.

Dhar Bus Smoke:  बस से धुआं उठते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. 

चलती बस से बाहर निकलने लगे यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ यात्रियों ने घबराकर सीटें छोड़ दीं और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोका. बस रुकते ही सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. यात्रियों ने राहत की सांस ली और चालक की सतर्कता की सराहना की। उनका कहना है कि अगर थोड़ी भी देर होती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

Advertisement

Dhar Bus Smoke: सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर रोका गया.

यात्रियों की परिवहन विभाग से मांग

फिलहाल बस में धुआं उठने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि इसकी जांच की जा रही है. घटना के बाद यात्रियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे. यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है, जहां समय रहते कार्रवाई ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया.

ये भी पढ़ें: 'तुम्हारे पति पर घोर संकट...', तांत्रिक का शिकार बनीं महिलाओं ने सौंप दिए अपने जेवर, पकड़ा गया महाठग

Topics mentioned in this article