मध्य प्रदेश के धार जिले में युवक के साथ अमानवीय मारपीट का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक के हाथ रस्सी से बांधकर उसे डंडों और मोटी रस्सी से बेरहमी से पीटा जा रहा है और लोग तमाशा देख रहे हैं. यह मामला राजोद थाना इलाके के बरमंडल का है.
जानकारी के अनुसार, मारपीट का शिकार बने युवक का नाम दीपक मारू है. बताया जा रहा है कि युवक का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसे पकड़कर रस्सी से बांधा गया और बेरहमी से पीटा गया.
भिंड में भीषण हादसा, 4 की मौत, 7 घायल, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर
जिसे पीटा उसी के खिलाफ मारपीट का केस
हैरान करने वाली बात यह है कि मामले में मारपीट करने वाले मांगीलाल मारू द्वारा ही दीपक के खिलाफ राजोद थाने में मारपीट का केस दर्ज कराया गया है. जबकि वायरल वीडियो में युवक के साथ हो रही बर्बरता साफ तौर पर दिखाई दे रही है.
जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
राजोद थाना प्रभारी राम सिंह राठौड़ ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. युवक के साथ मारपीट क्यों की गई, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
VIDEO: स्ट्रीट डॉट के बच्चे को बचाने में चाय की दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, एयरबैग ने बचाई जान