विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2023

धार: कांग्रेस के गढ़ में गरजे कैलाश विजयवर्गीय, कहा- शराब माफियाओं को उल्टा लटका दूंगा

धार जिले के गंधवानी दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शराब माफियाओं को सार्वजनिक तौर पर मंच से चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शराब माफिया और बदमाश अपनी औकात में रहें वर्ना दो दिन में उन्हें उल्टा लटका दूंगा.

धार: कांग्रेस के गढ़ में गरजे कैलाश विजयवर्गीय, कहा- शराब माफियाओं को उल्टा लटका दूंगा

धार जिले के गंधवानी दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शराब माफियाओं को सार्वजनिक तौर पर मंच से चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि शराब माफिया और बदमाश अपनी औकात में रहें वर्ना दो दिन में उन्हें उल्टा लटका दूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे शिकायत मिली है कि कांग्रेस के कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं और गुंडागर्दी कर रहे हैं. विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हम किसी को आगे आकर छेड़ते नहीं हैं लेकिन यदि कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं हैं. ये बात यहां के असमाजिक तत्वों को अच्छे से समझ लेनी चाहिए. 

ghanullg

धार जिले के गंधवानी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. यहां के दौरे पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि इस बार यहां कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी.

दरअसल कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने गंधवानी पहुंचे थे. कार्यक्रम का आयोजन मंडी प्रांगण में किया गया था. गंधवानी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. बीते दिनों यहां से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की थी. जिससे कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी में भी खलबली मच गई थी. इसी पर पलटवार करते हुए विजयवर्गीय ने कार्यक्रम में कहा कि यहां का आदिवासी जान चुका है कि पिछले 70 वर्षों में कई सरकारें आई और गईं लेकिन भाजपा की सरकार ने ही अपने आदिवासी भाइयों का विकास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज चौहान आदिवासी समाज के साथ खड़े हैं. यही वजह है कि इस बार गंधवानी में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी. कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले  कैलाश विजयवर्गीय का युवा मोर्चा द्वारा वाहन रैली निकालकर स्वागत किया. सम्मेलन को जिले के संगठन प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा आदि ने भी संबोधित किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com