Zila Panchayat Dhar: धार जिला पंचायत कार्यालय में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले 9 सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के चेहरे पर उस समय मुस्कान लौट आई, जब उन्हें सेवानिवृत्ति के 4 से 5 वर्ष में ही ग्रेच्युटी (Gratuity Payments) और अवकाश नगदीकरण (Leave Encashment Amount) की लंबित राशि एकमुश्त प्रदान की गई. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) अभिषेक चौधरी के प्रयासों से करीब 1 करोड़ 27 लाख 78 हजार रुपये की बकाया राशि का भुगतान किया गया. इस राशि में प्रबंधक, लेखापाल, लेखाधिकारी, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 तथा भृत्य सहित कुल 9 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जो वर्ष 2021 से 2025 के बीच सेवानिवृत्त हुए थे.

Zila Panchayat Dhar: धार जिला पंचायत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान
हितग्राहियों को चेक वितरित
जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी हितग्राहियों को ग्रेच्युटी और अवकाश नगदीकरण के चेक वितरित किए गए. बकाया राशि प्राप्त करने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सीईओ चौधरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया.

Zila Panchayat Dhar: धार जिला पंचायत में सेवानिवृत्त कर्मचारी CEO के साथ
इस अवसर पर भृत्य शिवनाथ निषाद, जो 30 अप्रैल 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे, को 8 लाख 95 हजार 315 रुपये की राशि प्रदान की गई. वहीं 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए विक्रम चावड़ा को 12 लाख 52 हजार 568 रुपये का भुगतान किया गया. एकमुश्त राशि मिलने से दोनों कर्मचारी काफी प्रसन्न नजर आए. कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला, जहां वर्षों की सेवा के बाद लंबित भुगतान मिलने से सभी के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी.
यह भी पढ़ें : Salary Vivad: 9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में कर्मचारी नाराज़, आशा कार्यकर्ता का धरना
यह भी पढ़ें : Gwalior Budget: ग्वालियर नगर निगम का 2348 करोड़ का बजट पेश; जनता पर कोई नया टैक्स नहीं, इन मुद्दों पर फोकस
यह भी पढ़ें : Bhopal Rape Case: भोपाल में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती
यह भी पढ़ें : Kuno National Park Cheetah: MP के कूनो में बोत्सवाना से आ रहे 8 चीते; IAF की स्पेशल उड़ान, अब भारत में 46 चीते