विज्ञापन

धार में रॉन्ग साइड से आ रही बस को बचाने में 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, 1 की मौत; 2 गंभीर

धार जिले के धामनोद में एबी रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही बस को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

धार में रॉन्ग साइड से आ रही बस को बचाने में 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, 1 की मौत; 2 गंभीर
dhar dhamnod ab road car accident one dead two injured wrong side bus.

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत एबी रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. दुर्घटना में धामनोद से राजपुर जा रही कार (MP 09ZD 1186) अनियंत्रित होकर सर्विस रोड से नीचे उतरकर 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी और एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पेड़ जड़ से उखड़ गया. हादसे के दौरान कार सवार राजपुर निवासी मयूर (पिता सुरेश) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

रॉन्ग साइड से आ रही बस के कारण हुआ हादसा  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार के सामने अचानक रॉन्ग साइड से एक बस आ गई थी, जिसे बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ गया. हादसे में पीछे बैठे डेविड (26) और मधुबन से लिफ्ट लेकर सवार हुआ सूरज (30) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

ट्विशा शर्मा के पैसे चीन के बाजार में डालना चाहता था पति समर्थ, चार्जशीट से निकला नया एंगल

डॉक्टर ने मृत घोषित किया 

सूचना मिलते ही टोल एंबुलेंस पायलट सूरज नायक और हरीश ओसारे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. अस्पताल में डॉक्टर जगदीश देवड़ा ने मयूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ASP नेता दामोदर यादव बोले, 'करणी सेना कपूतों-चार गुंडों की सेना,  25000 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दूंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com