देवास में 3 पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद, घंटों लाइन में लगना पड़ रहा, बोतलों और ड्रम में दिया जा रहा है तेल 

Dewas Fuel Shortage: आरोप है कि मेंड़की रोड के पेट्रोल पंप पर मालिक द्वारा ब्लैक में पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है. पानी की बोतलों और ड्रम में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जबकि आम लोगों को लाइन में खड़ा रखा जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पेट्रोल-डीजल लेने के लिए लगी लोगों की लंबी-लंबी कतारें.

Dewas Fuel Shortage: मध्य प्रदेश के देवास में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है. शहर के तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मेंड़की रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हालात सबसे ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं. यहां पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. महिलाएं और बुजुर्ग भी बच्चों के साथ घंटों लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. किसी को आधा घंटा तो किसी को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है.

Advertisement

पापा राव ने जंगल में की 2 शादियां, कैसे मिला ये अजीब नाम? छोटे कद वाले खूंखार नक्सली के किस्से

ड्रम में डीजल-पेट्रोल दिया जा रहा

आरोप है कि मेंड़की रोड के पेट्रोल पंप पर मालिक द्वारा ब्लैक में पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है. पानी की बोतलों और ड्रम में पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है, जबकि आम लोगों को लाइन में खड़ा रखा जा रहा है. चार पहिया वाहनों को भी ड्रम में डीजल-पेट्रोल देते हुए देखा गया है.

पंप बंद होने का फायदा उठाकर यह मनमानी की जा रही

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के तीन पेट्रोल पंप बंद होने का फायदा उठाकर यह मनमानी की जा रही है. जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं और कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है. लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है.

VIDEO: ₹150 के लिए भाई की हत्या, आलू लेने घर पहुंचा तो पेट में घोंपा चाकू, खून से सने हाथ लेकर भागा आरोपी

Advertisement
Topics mentioned in this article