विज्ञापन

भोपाल में पार्सल नीचे लेने को कहा तो भड़की स्पा संचालिका, डिलीवरी बॉय के साथ की मारपीट

भोपाल में निजी मॉल के स्पा सेंटर की संचालिका पर डिलीवरी बॉय से मारपीट का आरोप लगा है. डिलीवरी बॉय ने चोरी के डर से ऊपर जाकर पार्सल देने से मना कर नीचे बुलाया तो विवाद बढ़ गया, जिसके बाद हंगामा हो गया.

भोपाल में पार्सल नीचे लेने को कहा तो भड़की स्पा संचालिका, डिलीवरी बॉय के साथ की मारपीट
भोपाल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, स्पा संचालक दंपती पर आरोप.
NDTV

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. निजी मॉल में संचालित स्पा सेंटर के संचालक दंपती पर डिलीवरी बॉय के साथ विवाद और मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर हंगामा और मारपीट होती दिखाई दे रही है. मामले में मिसरोद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, डिलीवरी बॉय एक पार्सल कंपनी में काम करता है. वह स्पा सेंटर संचालिका का पार्सल लेकर निजी मॉल पहुंचा था. डिलीवरी बॉय ने स्पा संचालिका से कहा कि वह नीचे आकर अपना पार्सल ले लें. उसका कहना था कि अगर वह पार्सल देने के लिए ऊपर चला गया तो उसके पास मौजूद दूसरे सामान की चोरी होने का खतरा है. इसी वजह से उसने मॉल की ऊपरी मंजिल पर जाने से इनकार कर दिया.

नीचे आने का कहने पर हो गई नाराज

आरोप है कि डिलीवरी बॉय के नीचे आने के लिए कहने पर स्पा संचालिका नाराज हो गई. कुछ देर बाद वह नीचे आई और डिलीवरी बॉय से विवाद करने लगी. दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और देखते ही देखते सड़क पर हंगामा शुरू हो गया. डिलीवरी बॉय का आरोप है कि महिला ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ भी मारे. घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में डिलीवरी बॉय और महिला के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है. हालांकि, वीडियो में हुई पूरी घटना की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

डिलीवरी बॉय ने थाने में दी शिकायत

घटना के बाद डिलीवरी बॉय मिसरोद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब मारपीट से जुड़े वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने क्या कहा

मिसरोद थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि डिलीवरी बॉय थाने आया था. उसने बताया कि वह पार्सल कंपनी में काम करता है और स्पा सेंटर संचालिका का पार्सल लेकर पहुंचा था. डिलीवरी बॉय ने संचालिका से नीचे आकर पार्सल लेने के लिए कहा, लेकिन वह ऊपर ही पार्सल देने की बात कह रही थी.

डिलीवरी बॉय ने अपने दूसरे पार्सल चोरी होने की आशंका जताते हुए ऊपर आने से मना किया. इसके बाद महिला नीचे आई और विवाद के दौरान डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की. शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- पहले दो बेटियों की हुई मौत, जब शव घर लेकर जा रहे थे माता-पिता तो तीसरी बेटी की खराब हुई तबीयत, उसकी भी जान गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close