विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2025

दिल्ली के चुनावी रण में हारे केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, जीत के बाद गृह मंत्री शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा

Delhi Assembly Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. APP के दो बड़े दिग्गज अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, इस जीत से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. जीत के तुरंत बाद प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. इनकी मुलाकात को बड़ी उम्मीद के तौर पर देखा जा सकता है.

दिल्ली के चुनावी रण में हारे केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, जीत के बाद गृह मंत्री शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा

Delhi Assembly Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. APP के दो बड़े दिग्गज अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, इस जीत के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खुशी का कोई ठिकाना नहीं है.कार्यकर्ता जूम रहे हैं. वहीं आप के खेमे निराशा है.  आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार को बीजेपी की बड़ी सफलता मनी जा रही है. 

अमित शाह से मिलने पहुंचे प्रवेश वर्मा

बता दें, केजरीवाल को बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने करीब 1200 वोटों से, तो वहीं मनीष सिसोदिया को बीजेपी प्रत्याशी तरविंदर सिंह ने करीब 9000 वोटों से मात दी है. बता दें, केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से तो सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे. वहीं, जीत के तुरंत बाद बीजेपी के विजयी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने पहुंचे हैं. सियासी जानकार इस मुलाकात को लेकर बड़ी कायस लगाए हुए हैं. ऐसे में प्रवेश वर्मा को क्या पार्टी हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है. प्रवेश वर्मा की जीत के साथ उनको सीएम बनाए जाने कि भी चर्चा शुरू हो गई है, लोगों के बीच. 

'जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया'

अपनी हार पर AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन हम पीछे रह गए, जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे. "

'जनता ने पीएम के नेतृत्व पर जताया भरोसा' 

 इस बीच बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर अपना भरोसा जताया है, जनता प्रधानमंत्री के साथ है। यह बहुत बड़ी जीत है, यह जनता की जीत है, इस जीत के शिल्पकार प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हैं. "

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results: CM मोहन यादव ने लिखा- 'आ-पदा' से मुक्त हुआ दिल्ली, नेताओं को खिलाई मिठाई

ये भी पढ़ें-  Delhi Election Results :  दिल्ली के चुनावी रुझानों में BJP का पलड़ा भारी, इन-इन सीटों पर बंपर बढ़त, AAP को लगा झटका

   

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com