ग्वालियर: भीम आर्मी नेता के होटल में देह व्यापार और जुआ, पुलिस ने मारा छापा; आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवती

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने टेकनपुर हाईवे स्थित होटल बॉर्डर रिजॉर्ट पर छापा मारकर देह व्यापार और जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया. आरोप है कि यह रिजॉर्ट भीम आर्मी नेता प्रवीण घोरपडे द्वारा संचालित करवाया जा रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश के ​ग्वालियर जिले में पुलिस ने एक रिजॉर्ट्स पर छापा मारा, जहां अवैध देह व्यापार और जुए का अड्डा था. इस कार्रवाई में भीम आर्मी के एक नेता का नाम सामने आ रहा है, जिसके संरक्षण में यह गौरखधंधा फल-फूल रहा था. पुलिस ने मौके से नकदी, जुआरियों और अनैतिक कार्य में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है.

टेकनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में टेकनपुर हाईवे पर स्थिट होटल बॉर्डर रिजॉर्ट्स पर यह कार्रवाई की गई है. होटल भीम आर्मी नेता प्रवीण घोरपडे द्वारा संचालित करवाया जा रहा था, पुलिस ने मौके से भीम आर्मी नेता को भी गिरफ्तार किया है.

Advertisement

जुआ भी खेल रहे थे लोग

एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि इस रिजॉर्ट्स में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित हो रही हैं. इसके बाद ग्वालियर से आई पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 टेकनपुर पर स्थित बॉर्डर रिजॉर्ट्स पर अचानक दबिश दी. छापामारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों से ₹15,000 की नगद राशि बरामद की है. पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है. इसके साथ ही, जिस्मफरोशी (अनैतिक देह व्यापार) के धंधे में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया है.

आपत्तिजनक हालत में एक व्यक्ति के साथ थी महिला

यह महिला और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. इनके पास आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. मामले में पुलिस का कहना है कि हमें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि टेकनपुर हाईवे के पास भीम आर्मी नेता से जुड़े ठिकानों पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. छापे के दौरान 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है और देह व्यापार की पुष्टि होने पर एक महिला की गिरफ्तारी हुई है.

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें शामिल अन्य रसूखदारों की क्या भूमिका है.

ये भी पढ़ें- MP News: SI पर महिला डॉक्टर से बस में छेड़छाड़ का आरोप, SP ने सस्पेंड कर दिए जांच के आदेश

Advertisement