विज्ञापन

MP में कम बरस रहे बदरा, 50 जिलों में अधूरा है बारिश का कोटा; जानिए आज कहां होगी वर्षा

मध्य प्रदेश में इस बार मानसून औसत से पीछे चल रहा है. IMD के अनुसार राज्य में अभी तक 20% कम बारिश हुई है और 50 जिलों का कोटा पूरा नहीं हो पाया है.

MP में कम बरस रहे बदरा, 50 जिलों में अधूरा है बारिश का कोटा; जानिए आज कहां होगी वर्षा
मध्य प्रदेश में इस बार कम हो रही बारिश.
IANS

मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा लगभग 50 जिलों में बूंदाबांदी का दौर देखने को मिलेगा. साथ ही मौसम विभाग ने चिंता जताई है कि इस बार मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में मानसून के बादल कम बरसे हैं, क्योंकि राज्य में औसत से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. साथ ही 50 जिले ऐसे हैं, जहां कोटा अधूरा है.

आज तीन जिलों में भारी बारिश

दतिया, रीवा और सीधी में आज भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान अगले 24 घंटे में 4 इंच तक पानी गिर सकता है.

इन 50 जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में बूंदाबंदी या बारिश हो सकती है.

कितनी बारिश हुई अभी तक

IMD के अनुसार, एमपी में अभी तक सिर्फ 17.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य में औसतन 21.5 इंच बारिश होती है. इस बार 4.3 इंच कम बारिश हुई है. वहीं, राज्य को अलग-अलग हिस्सों में बांटे तो पश्चिमी हिस्सा ज्यादा सूखा रहा है. आंकड़े देखें तो पूर्वी हिस्से में 23% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 18% कम बारिश दर्ज की गई है.

इन 50 जिलों में अब तक काम बारिश

पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल संभाग में 5% से 49% कम बारिश....अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया.

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, दतिया, धार, गुना, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन, बड़वानी, विदिशा में भी औसत से कम बारिश हुई है.

सिर्फ 5 जिलों में ज्यादा बारिश

सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों में ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन शामिल हैं, यहां औसत से ज्यादा पानी गिरा है.

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में जहरीले सांपों का 'कहर', 1-1 मरीज को लग रहे 20 एंटी-वेनम, 34 दिनों में 540 को डंसा; 18 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com