मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को ग्राम फतेहपुर निवासी फरियादिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री और पड़ोस की एक अन्य नाबालिग बालिका के साथ 27 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही दो युवकों ने गलत कृत्य किया.
18 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज 18 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू रजक (26 वर्ष), पिता रामेश्वर रजक, निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है.
किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 33/23 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. नाबालिगों से जुड़े मामलों को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है.
दूसरे आरोपी की तलाश जारी
एसडीओपी सेवढ़ा अजय चांनना ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दतिया पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. साथ ही पीड़िताओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.
एक दूल्हे की दो दुल्हन: हितेश ने फुलबती-यामिनी से क्यों की शादी? लव स्टोरी में ब्रेकअप से ऐसे आया ट्विस्ट