विज्ञापन

Datia Upchunav 2026: दतिया में चुनाव-प्रचार थमा, आसपा के मैदान में उतरने से क्या बन रहा त्रिकोणीय मुकाबला?

दतिया सीट पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी, कांग्रेस ने घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी ने दामोदर सिंह यादव को उतारा है. दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम प्रचार खत्म. गुरुवार 30 जुलाई को वोटिंग होगी और नतीजे 3 अगस्त को आएंगे.

दतिया सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव व भाजपा के आशुतोष तिवारी.
NDTV

Datia Vidhan Sabha seat By-Poll 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम प्रचार अभियान समाप्त हो गया. अब सिर्फ बुधवार दिन शेष है और गुरुवार यानी 30 जुलाई को मतदान होने हैं. उधर, जिला निर्वाचन विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली है. प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी. मतगणना के बाद परिणाम तीन अगस्त को घोषित किए जाएंगे.

दतिया सीट पर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव भी चुनाव मैदान में हैं और वह मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

त्रिकोणीय मुकाबला बन रहा?

  • सीट पर चुनाव प्रचार में भाजपा की ओर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उतरे और सोमवार को रोड शो किया. इनके अलावा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जनसभाएं की.
  • कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी रैली की. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया और अपने उम्मीदवार के लिए वोट मांगे.
  • आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी हाल ही में रैली कर दामोदर सिंह यादव के पक्ष में प्रचार किया था.

क्या बनेगा त्रिकोणीय मुकाबला

राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है कि दतिया की चुनावी तस्वीर में जातीय समीकरण भी अहम भूमिका निभाएंगे. इस सीट पर ब्राह्मण, कुशवाहा, यादव और दलित मतदाता निर्णायक माने जाते हैं. वहीं, आजाद समाज पार्टी की एंट्री मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश जरूर कर रही है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यादव वोटों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का असर बीजेपी को फायदा पहुंचा सकता है.

दतिया विधानसभा सीट के आंकड़े और सुरक्षा-व्यवस्था

  • मतदान केंद्र- 291
  • मतदाता- 2 लाख 20 हजार 
  • मतदान का समय- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • कुल मतदान कर्मी- 1280
  • 215 माइक्रो ऑब्ज़र्वर है, जो चुनाव पर नजर बनाए रखेंगे. 
  • 320 कुल मतदान दल जो चुनाव कराएगा.
  • हर मतदान केंद्र पर सीआरपीएफ (CRPF) के चार जवान रहेंगे.
  • पुलिस और एसएएफ (SAF) के जवानों की भी तैनाती.
  • 233 मतदान केंद्र संवेदनशील.
  • 28 केंद्र अतिसंवेदनशील.
  • 86 दिव्यागों में से 85 का वोट हो चुका.
  • आचार सहिंता में अब तक 98 लाख से ज्यादा रुपये और 1650 ग्राम चांदी, 8.5 ग्राम सोने के आभूषण जब्त हुए हैं. 
  • आचार सहिंता के उलंघन में 6 एफआईआर दर्ज हुई.
  • मतदान कर्मियों के लिए लगाई गई हैं 68 बसें.

दतिया उपनिर्वाचन-2026 की तैयारियों पर कलेक्टर और एसपी की प्रेस वार्ता

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने बताया कि निर्वाचन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस कर रही है. साथ ही मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी एवं जिम्मेदारी के साथ मतदान करने की अपील की.

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: आसपा समर्थकों ने BJP का चुनाव प्रचार वाहन रोका, होर्डिंग फाड़े; FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com