पत्‍नी प्रेमी के साथ भागी, पति ने दे दी जान, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर क्‍यों लगाया जाम?

दमोह के नरसिंहगढ़ में पत्नी के किसी और के साथ भागने और पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने के तनाव में पति ने जान दे दी. इससे गुस्‍साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दमोह-छतरपुर हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
damoh wife eloped husband death highway jam.

दमोह देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी 40 वर्षीय करन सिंह लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. उन्‍होंने मोहल्ले के ही गोलू रैकवार पर मृतक की पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि चार दिन पहले इस मामले की शिकायत दर्ज कराने गए थे, लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की. इसी के चलते करन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों के प्रदर्शन से करीब 1 घंटे तक हाईवे पर जाम के हालात बने रहे. देहात थाना पुलिस और नायब तहसीलदार के द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन माने और सड़क से हटे .

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय करन सिंह लोधी ने घर के नजदीक ही रविवार सुबह पेड़ पर फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों ने जैसे ही शव देखा तत्काल ही पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह भिजवाया. पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजन शव लेकर नरसिंहगढ़ पहुंचे और बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे दमोह-छतरपुर हाईवे पर जाम लग गया.

Advertisement

मेनका गांधी से क्यों छिनी अरबों की 522 एकड़ पुश्तैनी जमीन, किसे मिली? 51 साल पुराना विवाद खत्म 

मामा के साथ की गई मारपीट

मृतक के भांजे गोविंद लोधी ने बताया कि गोलू रैकवार मामी सीमा को 25 जुलाई को भगाकर ले गया था. मामा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं लिखी. इससे वह काफी तनाव में थे,जिसके चलते उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने आरोप लगाया कि गोलू रैकवार ने मामा को जान से मारने की धमकी दी थी. गोलू के पिता भी घर पर आए थे और मामा व परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर चले गए थे.

बुरहानपुर की 400 साल पुरानी बिना बिजली-पंप की मुगल तकनीक होगी पुनर्जीवित, MANIT करेगा सर्वे, क्या होगा फायदा?

पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर खुलवाया जाम 

हम लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने हमारी शिकायत दर्ज नहीं की. काफी देर हंगामा चलता रहा जिसके बाद देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के साथ नायब तहसीलदार कोमल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर दोपहर साढ़े तीन बजे जाम खुलवाया.

पुलिस जांच कर रही 

देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि करन सिंह लोधी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. परिवार के लोगों ने गोलू रैकवार और बालचंद रैकवार पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं. मृतक की पत्नी 25 जुलाई को घर से भाग गई थी जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज है. आत्महत्या मामले में मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.