विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

"शिवराज सिंह चौहान का सपना पूरा नहीं होने देंगे..." कांग्रेस के नेता ने दिया बड़ा बयान 

Congress Leader Statment: कांग्रेस के एक नेता ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान का सपना पूरा नहीं होने देंगे. जानिए क्या है पूरा मामला ? 

"शिवराज सिंह चौहान का सपना पूरा नहीं होने देंगे..." कांग्रेस के नेता ने दिया बड़ा बयान 

Madhya Pradesh News: कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के लिए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह का सपना पूरा नहीं होने देंगे. दरअसल कांग्रेस के नेता ने शिवराज के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने संविधान की प्रस्तावना से "समाजवादी" और "धर्मनिरपेक्ष" शब्दों को हटाने की वकालत की थी. 

प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर शिवराज सिंह चौहान संविधान से "समाजवादी" शब्द को हटाने की मांग कर रहे हैं, तो इसकी जगह पर क्या वह "पूंजीवादी" शब्द लाने का विचार कर रहे हैं, जिसमें "हम दो और हमारे दो" जैसी अवधारणा को जन्म देने की कोशिश की गई है.

ख्वाब-ख्वाब ही रहेगा

उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस और 'इंडिया' ब्लॉक है, का यह सपना पूरा नहीं होने देंगे और न ही पूंजीवाद के विचार को पनपने देंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार देश के संविधान और आरक्षण को खत्म करने के बारे में सोच रही है, वह बिल्कुल गलत सोच रही है. हम ऐसा नहीं होने देंगे. उसका यह ख्वाब हमेशा ही ख्वाब रहने वाला है.

ये भी पढ़ें प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर की बढ़ी मुश्किलें, मानहानि मामले में कोर्ट ने जारी किया नोटिस

ये भी पढ़ें घर में घुस बदमाशों ने इनकम टैक्स ऑफिसर पर किया हमला, पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की कर भागे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com