शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने ऐसा क्या कहा कि दिग्विजय बोले- 'अभी से ऐसा भाषण ना दो'

Budhni Bypoll: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने बुधनी में एक बयान दिया था, जो जमकर वायरल हो रहा है. अब इस बय़ान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कार्तिकेय को जमकर क्लास लगा दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Madhya Pradesh By Election 2024: मध्य प्रदेश के बुधनी उपचुनाव (Budhni Bypoll) में भाजपा (BJP) प्रत्याशी रमाकांत भार्गव (Ramakant Bhargava) के पक्ष में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान (Kartikey Singh Chouhan ) ने एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) का उम्मीदवार जीत गया, तो इलाके में विकास का काम ठप हो जाएगा. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कार्तीय की क्लास लगाते हुए ऐसे बयान से बचने की नसीहत दी.

यह कहा था कार्तिकेय ने

दरअसल, बुधनी में चुनाव प्रचार के दौरान कार्तिकेय ने कहा था कि पहली बात तो यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी जीतेगा नहीं और अगर जीत गया, तो सोच लो इसका आप लोगों को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि वह कैसे सीएम से या कृषि मंत्री से आपके लिए काम करा पाएगा. इसीलिए मैं कहता हूं कि अगर यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया, तो क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लग पाएगी. कार्तिकेय सिंह के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

Advertisement

ऐसी-ऐसी आई प्रतिक्रिया

सोशल साइट एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने घोषणा कर दी है कि बुधनी विधानसभा में अगर कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया, तो एक भी ईंट नहीं लगेगी. गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से कई बार विधायक रहे हैं और पिछला चुनाव एक लाख से अधिक मतों से जीते थे. वहीं, योगेंद्र सिंह परिहार नाम के दूसरे यूजर ने लिखा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी ने खूब प्यार दिया, जहां से विधायक बनकर वे 16 साल CM रहे. उसी बुधनी की देवतुल्य जनता को उनके पुत्र धमका रहे हैं कि कांग्रेस जीती, तो कृषि मंत्री से कोई एक ईंट भी नहीं लगवा पायेगा. समझ में नहीं आता, वोटरों को धमकाने वाले जीतते कैसे हैं?

दिग्विजय सिंह ने दी ये नसीहत

कार्तिकेय का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनको समझाते हुए लिखा कि कार्तिकेय अभी से इस प्रकार का भाषण ना दो. अपने पिता शिवराज सिंह चौहान से सीखो. लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों मिल कर भारत निर्माण में सहयोग करते हैं. 10 साल तक मैं मुख्यमंत्री रहा, लेकिन मैंने इस प्रकार की भाषा का कभी उपयोग नहीं किया. आपके पिता गवाह हैं.

गजब है MP पुलिस ! सीधी में हथकड़ी के साथ लॉकअप से दो आरोपी फरार, एक ही वापस मिला
 

Advertisement

बैकफुट पर आए कार्तिकेय

सभी तरफ से बयान की आलोचना होने के बाद जब दिग्विजय सिंह ने कार्तिकेय की क्लास लगाई, तो कार्तिकेय बैकफुट पर आते हुए इस सीख के लिए दिग्विजय सिंह को धन्यवाद कहते हुए लिखा कि चाचा दिग्विजय सिंह मुझे फॉलो करते हैं, धन्यवाद. 
एमपी उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, ये दिग्गज चुनावी रण में भरेंगे हुंकार

Advertisement