विज्ञापन
Story ProgressBack

MP Congress List : कांग्रेस ने MP की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानिए कहां से किसे मिला टिकट

Congress Lok Sabha Candidate List 2024: कांग्रेस (Congress) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इस सूची में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दमोह से तरवर सिंह लोधी और विदिशा से प्रतापभानु शर्मा को टिकट दिया गया है. बता दें कि विदिशा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रतापभानु शर्मा को चुनावी समर में उतारा है.

MP Congress List : कांग्रेस ने MP की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानिए कहां से किसे मिला टिकट
Congress Lok Sabha Candidate List 2024

MP Congress List : कांग्रेस (Congress) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की तीन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इस सूची में गुना से राव यादवेंद्र सिंह, दमोह से तरवर सिंह लोधी और विदिशा से प्रतापभानु शर्मा को टिकट दिया गया है. बता दें कि विदिशा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रतापभानु शर्मा को चुनावी समर में उतारा है. कांग्रेस ने इससे पहले मध्य प्रदेश की निम्न सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, जबकि मुरैना ग्वालियर और खंडवा पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. 

जानिए अब तक कांग्रेस ने कितने उम्मीदवारों पर खेला दांव? 

1. भिंड- फूल सिंह बरैया
2. टीकमगढ़- पंकज अहिरवार 
3. सतना- सिद्धार्थ कुशवाहा 
4. सीधी- कमलेश्वर पटेल
5. मंडला - ओंकार सिंह मरकाम
6. छिंदवाड़ा- नकुलनाथ 
7. देवास - राजेंद्र मालवीय 
8.धार - राधेश्याम मुवेल 
9. खरगोन - पोरलाल खरते
10. बैतूल - रामू टेकाम
11. सागर -गुड्डू राजा बुंदेला
12. राजगढ़- दिग्विजय सिंह
13. इंदौर - अक्षय  कांति बम
14. नर्मदापुरम - संजय शर्मा
15. भोपाल    - अरुण श्रीवास्तव
16. रीवा - नीलम मिश्रा
17. शहडोल - फुंदेलाल मार्को
18. जबलपुर - दिनेश यादव
19. मंदसौर - दिलीप सिंह गुर्जर
20. उज्जैन - महेश परमार
21. बालाघाट - सम्राट सारस्वत
22. रतलाम - कांतिलाल भूरिया

यह भी पढ़ें: जानिए ON DUTY मीडियाकर्मी कैसे डालेंगे वोट? चुनाव आयोग ने जारी किया बड़ा आदेश  


कांग्रेस के लिए आने वाला समय बहुत खराब है : CM मोहन यादव

जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार सूची पर मध्य प्रदेश के प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निशाना साधा था. CM यादव ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि "कांग्रेस के लिए आने वाला समय बहुत खराब है. उनके बड़े नेता पहले ही मैदान छोड़ रहे हैं और उसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है."

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Lok Sabha Elections को लेकर BJP ने कसी कमर, ऐसा है CM विष्णु साय का प्लान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भाई ने अश्लील फिल्म देखकर.... छोटी बहन का किया बलात्कार फिर माँ के सामने....
MP Congress List : कांग्रेस ने MP की तीन सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान, जानिए कहां से किसे मिला टिकट
Jabalpur Regional Industry Conclave CM Mohan Yadav inaugurated investors from these countries gathered
Next Article
Jabalpur Industry Conclave: CM मोहन यादव ने किया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन, इन देशों के निवेशक जुटे
Close
;