भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में प्रदेश के हितों से संबंधित विषयों पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात और चर्चा की. इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रीगण को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेंट किए.
इधर, दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के अतिरिक्त अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी हिस्सा लिया. बैठक में नर्मदा परियोजनाओं से संबंधित अंतर्राज्यीय मामलों पर विचार-विमर्श किया गया. परियोजनाओं के कार्यों की गति को तीव्र करने के संबंध में भी चर्चा हुई.
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में नर्मदा अवार्ड के मामले में गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के साथ मप्र के सभी लंबित मामलों का ऐतिहासिक समाधान हुआ।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 7, 2026
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में राज्यों के बीच… pic.twitter.com/ooOnUxIotj
सीएम ने अन्य मंत्रियों से भी की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पृथक-पृथक भेंट कर मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से भी अलग-अलग मुलाकातों में अंतर्राज्यीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बातचीत की.