विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2025

CM यादव ने गोवर्धन पूजा के लिए दिए आदेश; बड़वानी की नर्मदा गौशाला में हो रही विशेष तैयारी 

मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav ने इस साल Govardhan Puja को शासकीय स्तर पर मनाने का आदेश जारी किया है. Barwani की Narmada Gaushala में विशेष तैयारी की जा रही है जहां गोबर से Govardhan पर्वत बनाया जाएगा और गायों को विशेष प्रसाद खिलाया जाएगा.

CM यादव ने गोवर्धन पूजा के लिए दिए आदेश; बड़वानी की नर्मदा गौशाला में हो रही विशेष तैयारी 

CM Mohan Yadav Govardhan Puja: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बार गोवर्धन पूजा को शासकीय स्तर पर मनाने का आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा को गाय पालने वालों की असली दीपावली माना जाता है और इस परंपरा को शासन स्तर से सम्मान देना जरूरी है.

इस आदेश के बाद बड़वानी शहर की नर्मदा गौशाला में विशेष तैयारियां शुरू हो गई हैं. हर साल यहां पारंपरिक रूप से गोवर्धन पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार शासन की भागीदारी को देखते हुए तैयारियों का स्तर और बड़ा कर दिया गया है. यहां गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक तैयार किया जाता है जिसकी पूजा की जाएगी.

गायों को खिलाया जाएगा खास प्रसाद 

गौशाला सदस्यों ने जानकारी दी कि पूजा के दौरान गायों को खास प्रसाद खिलाया जाएगा और इस बार गोपालकों का सार्वजनिक सम्मान भी किया जाएगा. गौशाला से जुड़े जितेंद्र ने कहा कि गाय का महत्व मापा नहीं जा सकता. गाय से मिलने वाली हर वस्तु अनमोल है.

पशुपालन मंत्री ने स्वयं किया गाय पूजन

वहीं दूसरी ओर दमोह में पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने दीपावली की सुबह अपने सरकारी आवास पर विधि-विधान से गाय पूजन किया. ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच मंत्री पटेल ने पारंपरिक तरीके से गोमाता की आराधना की.

ये भी पढ़ें- सियायत या दर्द? भूपेश बघेल बोले- दिवाली पर बेटे से नहीं मिलने दिया, PM की कृपा से जेल में, BJP ने दिया जवाब

“पहले गाय का पूजन, फिर दीपावली” — मंत्री पटेल

मंत्री लखन पटेल ने कहा कि संत परंपरा के अनुसार दीपावली के दिन सबसे पहले गाय का पूजन करना शुभ माना गया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बार पूरे प्रदेश में दो दिन तक गोवर्धन पूजा और गाय पूजन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया है, जिसमें सभी विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. 

ये भी पढ़ें- ट्रैक्टर हादसे में दबे 4 लोग, तभी ‘देवदूत' बनकर आए युवक कांग्रेस अध्यक्ष और डॉक्टर भाई; CPR देकर बचाई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com