विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2024

सीएम डॉ. मोहन यादव की 6 दिवसीय विदेश यात्रा शुरू, ऐसे मिलेगा MP को फायदा

Mohan Yadav in UK Germany: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज, 24 नवंबर से 30 नवंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे यूके और जर्मनी जाएंगे. इस विदेश यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में बाहरी निवेश को बढ़ावा देने का होगा. आइए आपको बताते हैं इससे प्रदेश को किस तरह फायदा होगा.

सीएम डॉ. मोहन यादव की 6 दिवसीय विदेश यात्रा शुरू, ऐसे मिलेगा MP को फायदा
विदेश दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) आज से, यानी 24 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक 6 दिवसीय विदेश दौरे पर जा रहे हैं. 25 नवंबर की देर रात वे मुंबई (Mumbai) पहुंच चुके हैं, जहां से आज लंदन (London) के लिए उड़ान भरेंगे. सीएम मोहन यादव का ये विदेश दौरा (Foreign Tour) प्रदेश के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में निवेश (Foreign Direct Investment) को बढ़ावा देना है. इस दौरान डॉ. मोहन यादव यूके और जर्मनी जाएंगे.

ब्रिटिश संसद का करेंगे दौरा

यात्रा के दौरान सीएम यादव यूके के लंदन, बर्मिंघम और जर्मनी के म्यूनिक और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे. इस दौरान वे व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे. सीएम का पहला पड़ाव लंदन होगा. 25 नवंबर को वे लंदन के वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद का दौरा करेंगे. इसके बाद वे किंग्स क्रॉस और पुनर्विकास स्थलों का दौरा करेंगे. लंदन में “फ्रेंड्स ऑफ़ मध्यप्रदेश'' प्रवासी भारतीयों द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रवासी भारतीय उनके साथ शामिल होंगे. 

नास्ते पर होगी भारतीय हाई कमिशनर से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 की सुबह ब्रेकफास्ट पर उद्योगपतियों और भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोरईस्वामी से संवाद करेंगे. इसके बाद इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव लंच ब्रेक के बाद राउण्ड टेबल मीटिंग्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं ऑटो, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे. 

उद्योगतियों वन-टू-वन होंगे सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे. इसमें एमपी में निवेस को लेकर व्यापक रूप से चर्चा होगी. डॉ. मोहन यादव 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करेंगे. इसके बाद वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेम्बर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव बर्मिंघम हवाई अड्डे से जर्मनी के लिए प्रस्थान कर  म्यूनिख पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें :-   सीनियर IPS अफसर कैलाश मकवाना होंगे MP के अगले DGP, विदेश जाने के पहले CM ने दी मंजूरी 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जर्मनी दौरा

अपने तीन दिवसीय यूके के दौरे के बाद 28 और 29 नवंबर को सीएम मोहन यादव जर्मनी प्रवास पर रहेंगे. सीएम 28 नवंबर को सुबह बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया से चर्चा करेंगे. इसके बाद डॉ. यादव SFC Energy का भ्रमण करेंगे. वे बेयरलोचर ग्रुप द्वारा आयोजित लंच में शामिल होंगे. इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में शामिल होंगे, जिसमें कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया, सीआईआई और इन्वेस्ट इंडिया, इंडो जर्मन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे. इसमें लगभग 80 प्रतिनिधियों से मध्य प्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा होगी.

ये भी पढ़ें :- विजयपुर उपचुनाव में BJP की हार पर CM यादव का बड़ा बयान, कह दी ये बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com