MP की सड़कों पर दिखेगा क्वींस ऑन द व्हील्स का जलवा, 1,400 KM लंबी करेगी बाइक ट्रेल, CM मोहन ने देशभर की 25 महिला बाइकर्स को किया रवाना

Queens on the Wheels: 7 दिन की यह यात्रा भोपाल से शुरू होकर सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से वापस होते हुए भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

सीएम डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री निवास से क्वींस ऑन द व्हील्स' के तीसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए. प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए. ‘क्वींस ऑन द व्हील्स' के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल को पूरा करेगा. 

25 महिला बाइकर्स करेंगी भोपाल से खजुराहो की बाइक ट्रेल

सचिव पर्यटन और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैयराजा टी ने बताया कि एमपी टूरिज्म बोर्ड की पहल क्वींस ऑन द व्हील्स' केवल एक बाइक राइड नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, साहस और मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहर का उत्सव है. हमें गर्व है कि देशभर से आईं 25 महिला सुपरबाइकर्स इस अनूठी यात्रा के माध्यम से भोपाल से खजुराहो तक प्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगी और उन्हें देश-दुनिया तक पहुंचाने में सहभागी बनेंगी. मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड का उद्देश्य ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों के माध्यम से प्रदेश को एक सुरक्षित, रोमांचक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है.

13 मार्च को भोपाल में होगा समापन

भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी. मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा. साथ ही मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धिशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा. यह अभियान कम-ज्ञात स्थलों का प्रचार करेगा, रूरल टूरिज्म सर्किट्स को मजबूत करने और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा.

Topics mentioned in this article