CM मोहन यादव ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए केंद्र सरकार से मांगा विशेष सहयोग

CM Mohan Yadav Meet With Jal Shakti Minister C R Patil: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग मांगा.

Advertisement
Read Time: 2 mins
फोटो - IANS

CM Mohan Yadav Delhi Visit: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में वर्ष 2028 में सिंहस्थ (Simhastha) का आयोजन किया जाना है. इसके लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने बुधवार को नई दिल्ली (New Delhi) में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल (C R Patil) से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सिंहस्थ के आयोजन के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा. बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से उनके कार्यालय श्रम शक्ति भवन में मुलाकात की.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल को केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया. इसके साथ ही उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की.

Advertisement

दो नदी जोड़ो परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया. केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चर्चा के दौरान कहा, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से हुई मुलाकात के दौरान हमारी दो बड़े नदी जोड़ो अभियान पर चर्चा हुई. केन-बेतवा लिंक परियोजना के टेंडर पर बात हुई. इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों में बहुत लाभ मिलेगा. ये हमारा बहुत पानी की दरकार वाला इलाका है और इसमें सरकार बहुत गंभीरता से आगे बढ़ी है. बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे.

Advertisement

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के लगातार दिल्ली प्रवास हो रहे हैं. इस दौरान उनकी तमाम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात भी हो रही है. वे केंद्रीय मंत्रियों से राज्य के विकास में सहयोग देने का भी अनुरोध कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें - CM Mohan Yadav ने जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, केन-बेतवा लिंक परियोजना के टेंडर पर हुई बात

यह भी पढ़ें - Lok Sabha Speaker: ओम बिरला फिर चुने गए, ध्वनिमत से फैसला, PM मोदी-राहुल ने कुर्सी पर बिठाया