विज्ञापन

Independence Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाया 'खाकी' का मान, मध्य प्रदेश में इनको मिला सम्मान

MP police Honor Ceremony: आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. सीएम मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है. ये कार्यक्रम भोपाल के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया. जानें कौन सा सम्मान किसे मिले हैं. यहां देखें नाम..

Independence Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाया 'खाकी' का मान, मध्य प्रदेश में इनको मिला सम्मान
Independence Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाया 'खाकी' का मान, मध्य प्रदेश में इनको मिला सम्मान.

Honor Ceremony On Independence Day In Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय परेड में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधीक्षक राजगढ़  आदित्य मिश्रा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा  अंशुमान सिंह चौहान, निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट  रामपदम शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट  आशीष शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट  अतुल कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट  मनोज कुमार कापसे और प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट  रमेश विश्वकर्मा को वीरता के लिये पुलिस पदक प्रदान किया.

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  आशुतोष रॉय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवा भोपाल,  ए. साईं मनोहर ओएसडी मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली,  योगेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल,  मोहम्मद शाहिद अबसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल,  मनीष कपूरिया पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था इंदौर (सेवानिवृत्त),  भारत भूषण राय उप सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल (सेवानिवृत्त),  शारदा प्रसाद चौधरी मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर और अशोक कुमार रघुवंशी कार्यवाहक निरीक्षक पीटीसी, इंदौर को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया.

इनको मिला राष्ट्रपति पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर सेना और नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये  भूपेंद्र सिंह ठाकुर कार्यवाहक डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया है.

पुलिस पदक की लिस्ट में ये नाम शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल परेड मैदान में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक भी प्रदान किये. जिन पुलिसकर्मियों को यह पदक प्राप्त हुए उनमें  अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन-अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल रेंज भोपाल,  सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन मुरैना, डॉ आशीष पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल,  मनोज कुमार वास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम मुख्यालय इंदौर,  सत्येन्द्र कुमार शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल,  प्रशांत खरे उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम,  अतुल सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज,  पंकज कुमार पाण्डेय पुलिस उपायुक्त जोन-3 (शहर) जिला इंदौर,  सुरेन्द्र कुमार जैन पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा,  मलय जैन सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, मती मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, मती सुमन गुर्जर पुलिस अधीक्षक पीटीएस, तिघरा ग्वालियर,  दिनेश कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर,  प्रणय कुमार नागवंशी पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय भोपाल,  रामेश्वर सिंह यादव पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर, संदेश कुमार जैन स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय भोपाल,  वेदान्त शर्मा सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर और अजय कैथवास उप पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू, उज्जैन शामिल हैं.

सराहनीय सेवा से इन्होंने बढ़ाया मान..

इसी तरह सराहनीय सेवा के लिये जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं, उनमें  सुनील कुमार तालान उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन,  तिलकराज प्रधान कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल,  सुनील कुमार राय कार्यवाहक निरीक्षक (एम) विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल,  सैयद अशफाक अली कार्यवाहक निरीक्षक प्रेस पुलिस मुख्यालय भोपाल,  राम कुमार मोरन्दानी कार्यवाहक सूबेदार (एम) ई.ओ.डब्लयू भोपाल,  डी.पी. सक्सेना कार्यवाहक सूबेदार (अ), कार्यालय उमनि, (ग्रामीण) भोपाल,  विष्णु प्रसाद व्यास, कार्यवाहक सूबेदार (अ) जिला शाजापुर,  रेवाधर पंत सूबेदार (अ) 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल,  भंवरलाल जायसवाल उप निरीक्षक (रेडियो) पी.आर.टी.एस. इंदौर,  सी.डी. डैनियल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (चालक) एम.टी. पूल भोपाल (सेवानिवृत्त),  केशव राव इंगले कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक छिन्दवाड़ा,  नन्दकिशोर कोसरकर कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट,  अशोक सिंह भदौरिया प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्वालियर,  राम रतन नन्देड़ा प्रधान आरक्षक 731 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन,  अमरनाथ यादव प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर,  रामचन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक 580 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल,  मोहनलाल सिंह तिवारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 307 आरएपीटीसी इंदौर और  रमेश जोशी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 374, 10वीं वाहिनी विसबल सागर शामिल हैं.

जेल विभाग में इनको मिला पदक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग के कर्मियों को भी सराहनीय सेवा के लिये पदक प्रदान किये है. जिन कर्मियों को पदक प्रदान किये हैं, उनमें  राकेश कुमार भांगरे जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल,  महेश शर्मा सहायक जेल अधीक्षक सब जेल डबरा ग्वालियर,  अनिल कुमार पाठक सहायक जेल अधीक्षक सब जेल लवकुशनगर,  शोभल सिंह ठाकुर शिक्षक जिला जेल देवास, मती गीता रायकवार शिक्षक केन्द्रीय जेल सागर  सूरज सिंह रांणा प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, करुणेन्द्र सिंह परिहार कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी सब जेल रहली,  चंद्रभान सिंह नामदेव मुख्य प्रहरी सब जेल करैरा और  जगदीश पाटीदार प्रहरी जिला जेल खरगौन शामिल हैं.

यादगार बना ये आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर सेना तथानागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिये पदक प्रदान किये. जिन कर्मियों को यह पदक प्रदान किये गये हैं, उनमें मती मधु राजेश तिवारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड देवास,  पंजाबराव बारस्कर सहायक उप निरीक्षक (एम) होमगार्ड बैतूल,  राकेश कुमार वास्तव हवलदार आरमोरर होमगार्ड जबलपुर (सेवानिवृत्त),  राम शंकर तिवारी वाहन चालक एसडीईआरएफ जबलपुर,  मुकेश चौरसिया डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेन्स जबलपुर,  श्याम लाल यादव स्वयंसेवी नायक क्रं. 246, होमगार्ड नर्मदापुरम,  शोभाराम सोलंकी स्वयंसेवी सैनिक क्रं. 314, होमगार्ड इंदौर और मती मधु बाला बिलवाल स्वयंसेवी महिला सैनिक क्रं. 550, होमगार्ड इंदौर शामिल है.

ये भी पढ़ें- Independence Day पर CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, MP में मजदूरों को ई-स्कूटर के लिए मिलेंगे ₹40 हजार

पुलिस बैंड की टुकड़ी रही आकर्षण का केंद्र

प्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में पुलिस बैंड की टुकड़ी आकर्षण का केन्द्र रही. प्रदेश के 53 जिला मुख्यालयों में हुई परेड में पहली बार पुलिस बैंड की टुकड़ी शामिल हुई. पुलिस बैंड के प्रदर्शन ने अपनी सुरम्‍य धूनों से नागरिकों का दिल जीत लिया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय पर हुई परेड में पुलिस बैंड की टुकड़ी को भी शामिल करने के निर्देश दिये थे.

ये भी पढ़ें- गुमशुदा शख्स, मंत्री पर आरोप ! NDTV के खुलासे के बाद SC ने कहा- SIT बनाओ, आपसे न होगा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
MP Modi Birthday News: यहां है पीएम मोदी का मंदिर, जन्मदिन पर भगवान की तरह हुई पूजा, वीडियो में देखें नजारा
Independence Day: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बढ़ाया 'खाकी' का मान, मध्य प्रदेश में इनको मिला सम्मान
ladli behna yojana new updat administration at Guna Collectorate got into a dilemma when, based on a rumour, more than 500 women came to fill the Laadli Brahmin form
Next Article
Ladli Behna Yojana: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इलाके में हुआ ऐसा खेल, फॉर्म लेकर दर-दर भटक रही हैं महिलाएं
Close