इंदौर में चाइनीज मांझे से छात्र की गर्दन कटने से मौत, दोस्तों के भी हाथ कटे

Chinies manjha Cut the Neck of a Boy: मृतक की पहचान ओमेक्स सिटी निवासी 16 वर्षीय गुलशन पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है. वह अपने भाई अरुण और दोस्त विशाल व कृष्णा के साथ बाइक से घर लौट रहा था. सभी सुबह रालामंडल घूमने गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chinese manja Cut the Throat: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indor) में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने की वजह से 16 साल के छात्र की मौत हो गई. हादसा रविवार को तेजाजी नगर बाईपास पर हुआ. घायल छात्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को एमवाय अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ओमेक्स सिटी निवासी 16 वर्षीय गुलशन पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है. वह अपने भाई अरुण और दोस्त विशाल व कृष्णा के साथ बाइक से घर लौट रहा था. सभी सुबह रालामंडल घूमने गए थे. वापस लौटते समय रास्ते में अचानक पतंग का मांझा बाइक की दिशा में आ गया और गुलशन की गर्दन पर फंस गया. इससे उसे गहरा कट लग गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- मंडप में दूल्हा-दुल्हन की हो रही थी शादी, तभी पहुंच गई युवक की प्रेमिका, इसके बाद जो हुआ...

इस दौरान गुलशन के साथ बाइक पर बैठे अरुण, विशाल और कृष्णा ने भी डोर पकड़ने की कोशिश की. इससे उनके भी हाथों में कट लग गई. हालांकि, गुलशन की चोट गंभीर थी. गुलशन मूलतः ठीकरी अशोक नगर का रहने वाला था. पिता रामकिशन मजदूरी करते हैं. परिवार में मां और भाई अरुण हैं. गुलशन 8वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद के लिए छोटा-मोटा काम भी करता था.

यह भी पढ़ें- सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम यादव ने कराई बेटे अभिमन्यु की शादी, बाबा रामदेव ने पढ़ा मंत्र, तो बागेश्वर बाबा बोले...

यह भी पढ़ें- Priyanshu Pandey Success Story: दो बार फेल हुए, फिर किया री स्टार्ट, आज DSP हैं MPPSC टॉपर प्रियांशु पांडे

Advertisement
Topics mentioned in this article