छिंदवाड़ा: चौरई बाईपास पर टायर फटने से चलती बस में लगी आग, पैसेंजर सुरक्षित

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में चलती बस का टायर फट गया, जिससे पूरी बस में आग लग गई. वहीं बस में सवार यात्रियों में अधिकांश परीक्षा देने जबलपुर जा रहे स्टूडेंट्स थे.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
चंद मिनटों में बस पूरी तरह धू-धूकर जलने लगी.

छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही पैसेंजर बस के टायर में आग लगने से यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई. बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतर गए और अपनी जान बचाई.  इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. यह घटना छिंदवाड़ा के चौरई चांद बाईपास के पास हुई है.

टायर फटने से लगी आग

दरअसल, छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही एसएमटी ट्रेवल्स की एक बस में सोमवार की सुबह चौरई के पास आग लग गई.  हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक, बस का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे पूरी बस में भीषम आग लग गई. आग देख बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतरकर अपनी जान बचाई. वहीं बस में अधिकांश स्टूडेंट्स सवार थे, जो परीक्षा देने जबलपुर जा रहे थे. वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Advertisement

ये भी पढ़े: बिलासपुर में ठग गैंग से सावधान! खुद को बताते हैं बैंक कर्मचारी...फिर चंद मिनटों में कर देते हैं कंगाल

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही बस क्रमांक MP28 P1369  SMT ट्रेवल्स में चौरई बायपास पर टायर फटने के बाद आग लग गई. आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है. फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़े: दमोह जिले में इलाज में लापरवाही के चलते महिला की गई जान


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.