President Police Medal 2026: छत्तीसगढ़ पुलिस का जलवा, 11 जांबाजों को मिलेगा मेडल, देखिए पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Police Medal 2026 : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक 2026 की घोषणा कर दी है. छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों और जवानों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा. इसमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा और 10 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

President Police Medal 2026: राष्ट्रपति पुलिस पदक- 2026 की केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा कर दी है. छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट, विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा.

विशिष्ट सेवाओं के लिए रामावतार को राष्ट्रपति पुलिस पदक

रामावतार सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केंद्र, जिला धमतरी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा.

सराहनीय सेवाओं के लिए ये होंगे सम्मानित  

सराहनीय सेवाओं के लिए जिन अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया है, उनमें रामगोपाल पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, शशि मोहन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़, श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, राजश्री मिश्रा पुलिस अधीक्षक एटीएस नया रायपुर शामिल हैं.

डीजीपी अरुण देव ने दी बधाई 

इसके अलावा निवेदिता पाल सेनानी 6वीं वाहिनी छसबल रायगढ़, मनीषा ठाकुर रावटे सेनानी 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद, तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जिला पुलिस मध्य रायपुर, उनैजा खातून अंसारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय नया रायपुर, जयलाल मरकाम सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई, और हजारी लाल साहू प्लाटून कमांडर 20वीं वाहिनी छसबल महासमुंद को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. इस उपलब्धि पर डीजीपी अरुण देव गौतम ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई दी है और इसे छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का क्षण बताया है.

Advertisement

देखिए लिस्ट 

न स्कूल, न शादी, बैगा जनजाति की 'मिलेट्स क्वीन' अब ब्रांड एंबेसडर, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ, जानें कहानी 

IAS Namrata Jain: नक्सल इलाके में इस महिला कलेक्टर का गजब का अंदाज, जहां गूंजती हैं गोलियों की आवाज वहां विकास पहुंचाने खुद उतरीं   

Advertisement