Crime : गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा छतरपुर, छानबीन में जुटी पुलिस

Chhatarpur : वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक घटना के मौके से बाद फरार हो गया. परिजनों का कहना है कि युवक ने दो राउंड फायर किए और एक व्यक्ति को कट्टे के बट से भी मारा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांकेतिक फोटो

Crime News : MP के छतरपुर के कुटिया गांव में गोलीकांड के चलते सनसनी फ़ैल गई. वारदात बमीठा थाना क्षेत्र की है जहां  मामूली विवाद के बाद ये घटना घटी. बताया जा रहा है कि चौक समारोह के दौरान हुए इस विवाद में एक युवक ने अवैध कट्टे से दो राउंड फायर कर दिया. घटना में देर रात तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है. रिपोर्ट के अनुसार, चौक समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. आरोपी युवक ने गुस्से में आकर अवैध कट्टे से फायरिंग कर दी. फायरिंग करने वाला युवक घायल घायल व्यक्तियों का चचेरा भाई बताया जा रहा है.

वारदात में 3 लोग घायल

घटना में कुल 3 लोग घायल हुए हैं. पहला घायल (37) को कनपटी पर गोली लगी जिसे गंभीर हालत में छतरपुर के निजी मिशन अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. दूसरे व्यक्ति के हाथ में गोली लगी जिसका इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है. जबकि तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बमीठा थाना और सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक घटना के बाद फरार हो गया. परिजनों के अनुसार युवक ने दो राउंड फायर किए और एक व्यक्ति को कट्टे के बट से भी मारा.

यह भी पढ़ें : 

बीच सड़क पर 'अश्लील' कपड़े पहनकर निकली युवती, वीडियो वायरल होने पर हुई FIR

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. इलाके की पुलिस अलर्ट हो गई है. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाएगा. बताते चलें कि घटना के बाद कुटिया गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें : 

मक्के के खेत में हुई हलचल तो जाकर लोगों ने देखा, सीन देख सबके उड़ गए होश

Topics mentioned in this article