विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बड़ा अपडेट, CBI ने दायर की क्लोजर रिपोर्ट; अब कोर्ट करेगा आगे का फैसला

Sushant Singh Rajput Case: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई (CBI) ने क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि अब कोर्ट को तय करना है कि मामला बंद होगा या आगे की जांच का आदेश दिया जाएगा.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बड़ा अपडेट, CBI ने दायर की क्लोजर रिपोर्ट; अब कोर्ट करेगा आगे का फैसला

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई, CBI) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित आत्महत्या के मामले में ‘क्लोजर रिपोर्ट' दाखिल कर दी है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किए हैं और अब अदालत को तय करना है कि वह (मामले को बंद करने की) रिपोर्ट को स्वीकार करती है या आगे जांच के निर्देश देती है.

14 जून, 2020 को फ्लैट में लटका मिला था शव

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून, 2020 को फंदे से लटके हुए पाए गए थे. वह 34 साल के थे. केंद्रीय एजेंसी ने बिहार पुलिस से मामले की जांच संभाली थी. बिहार पुलिस ने सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में दाखिल शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था.

खारिज किए ये दावे

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, AIIMS) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सीबीआई को दिए गए चिकित्सा विधिक परामर्श में ‘‘जहर देने और गला घोंटने'' को लेकर इस मामले में किए गए दावों को खारिज कर दिया था. सीबीआई ने राजपूत की कथित महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी लोगों के बयान दर्ज किए थे और अभिनेता के मेडिकल रिकॉर्ड एकत्र किए थे.

बिहार पुलिस में दी थी शिकायत

बिहार पुलिस में दी शिकायत में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आरोप लगाया था कि चक्रवर्ती ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके बेटे के पैसे का गबन किया है. हालांकि चक्रवर्ती ने न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कारों में इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़ें- कभी नहीं लगा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार मुझे मिलेगा, अवॉर्ड पर बोले हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार शुक्ल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com